
सवाईमाधोपुर.जिला परिषद सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद कृषि मंत्री व विधायक डॉ.किरोड़ीलाल मीणा व अन्य।
सवाईमाधोपुर. नगरपरिषद बोर्ड की बैठक सोमवार शाम चार बजे जिला परिषद सभागार में कृषि मंत्री व विधायक डॉ.किरोड़ीलाल मीणा, सभापति सुनील तिलकर व आयुक्त फतेहङ्क्षसह मीणा की उपस्थिति में हुई। निगम बोर्ड की बैठक में पार्षदों ने पानी-बिजली सहित नालों की सफाई का मुद््दा उठाया। इस पर सभापति ने शीघ्र नगरपरिषद वार्डों की समस्याओं का समाधान कराने का भरोसा दिलाया।
जयपुर नगम निगम की तर्ज पर बने सभागार
पार्षद व पूर्व उपसभाति कपिल जैन ने बदहाल नगरपरिषद सभागार का मुद््दा उठाया। उन्होंने जयपुर नगर निगम की तर्ज पर नगरपरिषद सभागार बनाने का सुझाव दिया। वार्ड नं.7 गणेश नगर पार्षद अंचल शर्मा ने वार्ड में साफ-सफाई व नालियों की सफाई नहीं होने का मुद््दा उठाया। वहीं जनसंख्या के आधार पर सफाईकर्मी लगाने की मांग की। पार्षद चंदनसिंह ने बम्बोरी में गरीबों के लिए बनाए गए आवासों पर हो रहे अतिक्रमण का मुद््दा उठाया। हाऊसिंग बोर्ड पार्षद जितेन्द्र शर्मा ने सीवरेज की समस्या व पिछले बोर्ड में पीडब्ल्यूडी से स्वीकृत रोड बनवाने का मामला उठाया।
शहर में बंद रोडलाइट पर जताई नाराजगी
पार्षदों ने शहर में बंद रोडलाइट की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। पार्षदों का कहना है कि पिछले 15 दिन से शहर के कई वार्डों में रोडलाइटें बंद है। इससे रात के समय अंधेरा होने से आने-जाने में परेशानी होती है। उपसभापति अली मोहम्मद ने भी शहर की समस्या का मुद््दा उठाया। इसके अलावा पार्षदों ने लालमुंह के बंदर को पकड़वाने की मांग की।
Updated on:
25 Jun 2024 11:06 am
Published on:
25 Jun 2024 10:59 am
