गौरतलब है कि जी उत्तर विभाग के धारावी,दादर और माहिम में मरीजों की संख्या तेजी से कम हो रही है। बीएमसी की ओर से चेसिंग द वायरस कार्यक्रम के तहत धारावी परिसर में घर घर जाकर लोगों की जांच और कोरोना स्वास्थ्य केंद्र में बड़े पैमाने पर लोगों को क्वारंटाइन किया जा रहा है। धारावी में स्क्रीनिंग, फीवर क्लिनिक, सर्वे और कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग पर जोर दिया जा रहा है। जिससे मरीजों की संख्या और मौतें कम हो रही है।