
The main objective of the Seva Dal is to strengthen the organization
डिंडोरी. जिला कांग्रेस सेवादल की बैठक सद्गुुरु कंपलेक्स डिंडोरी में आयोजित की गई। जिसमें नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया गया। कांग्रेस सेवा दल बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है। जिससे सेवा दल जमीनी स्तर से लेकर प्रदेश लेवल तक प्रदेश सरकार को मजबूती प्रदान कर सकें। इन विषयों को लेकर सेवा दल के संस्थापक डॉ हार्डीकर जिला कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से रूबरू हुए। ग्रामीण अंचलों में कार्यकर्ताओं के साथ ताल में ताल कंधे से कंधे मिलाकर जनहित में काम कर गांव के ग्रामीणों की छोटे छोटे समस्या को लेकर समस्या का निराकरण शासन के तमाम योजनाओं की जानकारी से आवगत कराये। जिससे लोग हमसे और हमारे पार्टी से अधिक से अधिक जुड़े ग्रामीण के हित काम कर अपने और अपने पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ाना है। इसी प्रकार से ग्रामीण क्षेत्र से आये कांग्रेसियों को विशेष रूप से गाँव की मूलभूत एवं अनेक प्रकार की समस्यों का निदान कराएं। कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष के द्वारा ग्रामीण अंचलों से आए हुए कार्यकर्ताओं को बैठक के बीच चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश सेवा दल के प्रशिक्षक डॉ. एहसान अली अंसारी, संभागीय सह प्रभारी सेवादल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, एकल सिंह धुर्वे कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष, भीम शंकर साहू ब्लॉक अध्यक्ष शहपुरा, गीता सैयाम महिला मोर्चा कांग्रेस सेवा दल जिला अध्यक्ष, भोपाल सिंह ठाकुर जिला सचिव, हीरा सिंह जिला उपाध्यक्ष, शिवनदंन उईके प्रदेश सचिव, दोमल सिंह उईके, माहू सिंह आर्मो, लियाक़त अली ब्लॉक अध्यक्ष अमरपुर उपस्थित रहे।
Published on:
16 Feb 2020 03:55 pm
बड़ी खबरें
View Allडिंडोरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
