10 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ठठेरा बन पुलिस ने खेतों में तलाश कर इनामी आरोपी पकड़ा

- अपहरण के बाद छात्र की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंकने का मामला
less than 1 minute read
Google source verification
ठठेरा बन पुलिस ने खेतों में तलाश कर इनामी आरोपी पकड़ा

ठठेरा बन पुलिस ने खेतों में तलाश कर इनामी आरोपी पकड़ा

जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने दस माह पूर्व अपहरण के बाद एक छात्र की हत्या कर शव एम्स रोड पर फेंकने के मामले में वांछित इनामी आरोपी को नागौर के भावण्डा से गिरफ्तार किया। एक अन्य इनामी आरोपी की तलाश की जा रही है।

थानाधिकारी लिखमाराम बटेसर ने बताया कि गत वर्ष14 सितम्बर की शाम बांकलिया निवासी श्रवणराम पुत्र खींयाराम जाट का कुछ युवकों ने अपहरण कर लिया था। फिर दूसरे दिन सुबह 4.30 बजे एम्स रोड पर श्रवण का शव मिला था। शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान थे। बाला निवासी मृतक के बहनोई प्रतापराम पुत्र भूराराम जाट ने राजू खिलेरी व 4-5 अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने प्रवीण उर्फ पीके, राजू खिलेरी व छोटू को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया था। फरार चल रहे जितेन्द्र उर्फ जीतू व दिनेश बिश्नोई पर तीन-तीन हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इस बीच, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जितेन्द्र को पकडऩे के लिए पुलिस दल नागौर जिले में भावण्डा थाना क्षेत्र के चरड़ा गांव भेजा गया। सात दिन तक एएसआइ धन्नाराम, कांस्टेबल दिनेश, गुमान व दिनेश ठठेरा बनकर तलाश करते रहे और आखिरकार रविवार को चरड़ा गांव निवासी जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र हरिराम जाट को गिरफ्तार किया। दिनेश बिश्नोई की तलाश की जा रही है।