8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल व मंजोत ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया मान, इस बार हनुमानगढ़ जिले का कुल परीक्षा परिणाम 92.28 प्रतिशत रहा

https://www.patrika.com/hanumangarh-news/ हनुमानगढ़. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीनीयर सेकंडरी विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया। शाम चार बजे जैसे ही परिणाम जारी किया गया, उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Purushotam Jha

•

Updated: 8 Jul 2020, 8:40 PM IST

राहुल व मंजोत ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया मान, इस बार हनुमानगढ़ जिले का कुल परीक्षा परिणाम 92.28 प्रतिशत रहा

राहुल व मंजोत ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया मान, इस बार हनुमानगढ़ जिले का कुल परीक्षा परिणाम 92.28 प्रतिशत रहा

बारहवीं विज्ञान संकाय में बेटियों ने दिखाया कमाल
-हमारे राहुल व मंजोत ने 98.20 प्रतिशत अंक हासिल कर बढ़ाया सबका मान
-इस बार कुल परीक्षा परिणाम 92.28 प्रतिशत रहा, गत वर्ष 93 प्रतिशत रहा था परिणाम
.......फोटो......
हनुमानगढ़. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सीनीयर सेकंडरी विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी कर दिया गया। शाम चार बजे जैसे ही परिणाम जारी किया गया, उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
इस बार यानी वर्ष २०२० में हनुमानगढ़ जिले का कुल परीक्षा परिणाम ९२.२८ प्रतिशत रहा। इस बार बेटियों ने फिर अव्वल प्रदर्शन किया। इसमें ९६.७२ प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई। जबकि छात्रों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत ८९.८१ रहा। वहीं पीलीबंगा के छात्र राहुल कड़ेला पुत्र रामप्रसाद ने ९८.२० व मंजोत पुत्री जसविंदर सिंह ने भी ९८.२० प्रतिशत अंक हासिल किए। वर्ष २०१९ में जिले में विज्ञान संकाय के कुल ९३ प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए थे।

परिणाम पर नजर
वर्ष २०२० में बारहवीं बोर्ड परीक्षा के विज्ञान संकाय में हनुमानगढ़ जिले में कुल ६६११ पंजीकृत थे। जबकि ६५४५ विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें कुल ६०४० विद्यार्थी सफल रहे। इसमें ५०२७ की प्रथम श्रेणी, ८२४ द्वितीय श्रेणी, ०२ तृतीय श्रेणी रही। जबकि १२७ पास हुए। इससे पूर्व २०१९ में जिले में ७११३ विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें ५३८३ की प्रथम श्रेणी, १०८२ की द्वितीय श्रेणी व ०३ विद्यार्थियों की तृतीय श्रेणी रही थी, १४७ पास हुए थे।