-आहार में करें इनका सेवन
शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत करने के लिए अपने आहार में एंटीऑक्सिडेंट को पर्याप्त मात्रा शामिल करें। भोजन में दही के साथ मूंग की दाल, सलाद आदि लें। पालक, टमाटर, संतरा, पपीता, सेब, दही, छाछ के साथ हरी सब्जियों का सेवन करें। वहीं शाम को हल्का खाना लें। जिसमें दलिया, खिचड़ी आदि ले सकते हैं। यदि चपाती सब्जी ले रहे हैं तो इसे लंच वाले खाने से थोड़ा कम रखें। सोने से डेढ़ घंटा पहले डिनर कर लेना चाहिए। इसके अलावा दिन में पानी खूब पीएं। योगा, प्राणायाम आदि का नियमित अभ्यास करें।