
K. Natwar Singh
भारतीय राजनीति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले कुंवर नटवर सिंह का आज
जन्मदिन है। सिंह ने भारतीय प्रशासनिक सेवा में कई मत्वपूर्ण पदों पर रहे और
प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद कांग्रेस सरकार में केबिनेट मंत्री के रूप में
महत्पूर्ण कार्य किए।
कुंवर नटवर सिंह का जन्म 16 मई 1931 को भरतपुर जिले
के जघीना गांव में हुआ था। सिंह ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा मेयो कॉलेज, अजमेर और
सिंधियां स्कूल, ग्वालियर से की, बाद में सेंट स्टीफन कॉलेज, दिल्ली में पढ़ाई में
अध्ययन किया, कॉरपस कॉलेज, कैम्ब्रीज और पेकिंग विश्वविद्यालय, चीन उच्च शिक्षा
ग्रहण की।
कुंवर नरपत सिंह ने 1953 में भारतीय विदेश सेवा में 31 वर्ष तक
कार्य किया, 1961-66 यूनिसेफ के कार्यकारी बोर्ड में भारत के प्रतिनिधि के रूप में
नियुक्त हुए।
1966 में सिंह को श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व में
प्रधानमंत्री सचिवालय में नियुक्त किया गया, इसी समय सिंह राष्ट्रमंडल बैठकों में
भारत के प्रतिनिधि मंडल के सदस्य रहे। 1953 से 1984 तक सिंह भारतीय प्रशासनिक सेवा
में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर रहे।
1984 में कुंवर नटवर सिंह को भारत सरकार ने
पदम भूषण पुरूस्कार से सम्मानित किया।
1984 में कुंवर नटवर सिंह ने
कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, और आठवें लोकसभा चुनाव में भरतपुर से चुनाव
जीते। 1985 में राजीव गांधी के शासन काल में सिंह कोयला और खदान मंत्री रहे।
1986-89 तक विदेश मंत्री रहे। 1987 में सिंह संयुक्त राष्ट्र द्वारा न्यूयार्क में
निरस्त्रीकरण और विकास पर आयोजित सम्मेलन के अध्यक्ष रहे।
2002 में
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में सिंह को विदेश मंत्री नियुक्त किया गया।
2008 में सिंह ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर बहुजन समाजवादी पार्टी की
सदस्यता ग्रहण करली।
Published on:
16 May 2015 02:19 pm
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
