
नई दिल्ली। घूमने से लेकर शॉपिंग तक हर चीज में सेलिब्रिटीज का टेस्ट अलग होता है। वे हमेशा कुछ अलग करना चाहते हैं। उनका ये स्टायल उनकी पर्सनाल्टी पर साफ तौर पर देखने को मिलता है। वे अपनी िफल्म सेलेक्शन से लेकर हनीमून डेस्टिनेशन तक का बहुत ध्यान रखते हैं। वे अपने हनीमून के लिए जगह चुनते समय उसकी पॉपुलर्टी, लोकेशन और प्राइवेसी का ध्यान रखते है। तो किस सेलेब्रिटी का कौन—सा है पसंदीदा हनीमून डेस्टिनेशन, आइए जानते हैं। विराट और अनुष्का की फेवरेट जगहभारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा पिछले साल 11 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधे थे। उन्होंने इटली में शादी की थी। जबकि उन्होंने अपना हनीमून फिनलैंड में मनाया था। उनकी ये ट्रिप एक कंपनी ने आयोजित कराई थी। अनुष्का और विराट यहां के आर्कटिक सर्कल के मशहूर जगह में नॉर्थन लाइट्स देखकर अपना हनीमून इंजाय कर रहें थे।

भारती और हर्ष की हनीमून डेस्टिनिमशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने व्वायफ्रेंड हर्ष लिम्बाचिया से पिछले साल 3 दिसंबर को गोवा में शादी की थी। तीन दिन चले इस ग्रैंड पार्टी में सभी जानी—मानी हस्तियों ने शिरकत की थी। वेडेड कपन ने अपने हनीमून के लिए यूरोप को चुना। उन्होंने यहां एक महीने का लंबा समय बिताया। यूरोप में वे इटली, वेनिस, बुद्धापिस्ट और ग्रीस में घूमें। भारती ने हनीमून की फोटो सोशल साइट्स पर भी शेयर की थीं।

जहीर खान और सागरिका का हनीमूनमशहूर क्रिकेटर जहीर खान और बॉलीवुड अदाकारा सागरिका दोनों पिछले साल नवंबर महीने में एक—दूजे के हो गए थे। उन्होंने अपना हनीमून मनाने के लिए मालदीव का चुना। यहां वे एक प्राइवेट आइसलैंड रिसॉर्ट में ठहरे थे। दोनों ने यहा काफी मस्तीभर समय बिताया। दोनों को अपने प्रोफेशनल लाइफ से ब्रेक लेकर बेहतर समय बिताते हुए देखा गया।

नील नितिन मुकेश और रुकमिनी का हनीमून प्लेसबॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश ने 7 फरवरी को रुकमिनी सहाय के साथ शादी की थी। वे अपना हनीमून मनाने के लिए लंदन गए थे। हालांकि नील यहां हनीमून के साथ काम भी कर रहें थे। वे लंदन में अपनी अगली मूवी िफरक्के की शूटिंग के लिए वहां थे। उन्होंने एक इंरव्यू में बताया था कि वे काम के साथ अपनी पत्नी को भी पूरा एटेंशन देंगे। इसलिए वे अपनी पत्नी को लंदन साथ लेकर आए हैं।

सैफ अली खान और करीना कपूरमशहूर एक्टर सैफ अली खान और ग्लैमरस हीरोइन करीना कपूर साल 2012 में शादी के बंधंन में बंधे थे। हनीमून के लिए उनकी पसंदीदा जगह स्विटजरलैंड है। यहीं उन्होंने हनीमून मनाया था। करीना को ये जगह बहुत पसंद है। सैफ और करीना को स्विटजरलैंड में बर्फ से ढकी पहाडियां और हरियाली बेहद पसंद है। ये अक्सर यहां वैकेशन भी इंजाय करने आते हैं।

अभिषेक बच्चन और ऐशवर्या रायबॉलीवुड के मोस्ट फेवरेट कपल में से एक हैं अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्च्न। दोनों एक—दूसरे को कॉमप्लीमेंट करते हैं। दोनों ने अपना हनीमून यूरोप में मनाया था। यहां उन्होंने न्यूजीलैंड में समय बिताया था। दोनों को यहां का व्यू बहुत पसंद हैं।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्राबॉलीवुड आइकॉन शिल्पा शेट्टी ने मशहूर बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ शादी की है। दोनों ने हनीमून के लिए बहमास जगह को चुना। यहां राज ने एक लग्सरी सूट बुक कराया था। दोनों को बहमास का प्राकृतिक नजारा काफी पसंद है। ये कपल वहां के समुद्र की लहरों और मदहोश कर देने वाले नजारे के दीवाने हैं।

शाहरुख और गौरी खानबॉलीवुड के बादशाह और रोमांस किंग शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी के साथ हनीमून मूनाने पेरिस गए थे। पेरिस को चाहने वालों के शहर के तौर पर भी जाना जाता है। शाहरुख और गौरी को पेरिस में अलग—अलग घूमने की जगह और यहां की वैरायटी बहुत पसंद है।

आमिर खान और किरण रावबॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने किरण राव से दूसरी शादी की है। उन्होंने अपना हनीमून सादगी से मनाया है। वे एक—दूसरे के साथ समय बिताने के लिए पंचगनी गए थे। दोनों ने यहां के अद्भुत वातावरण और प्राकृतिक दृश्यों को देखने का लुत्फ उठाया।

रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजाजेनेलिया और रितेश को बॉलीवुड का क्यूट कपल माना जाता है। दोनों ने हनीमून के लिए विजाग को चुना। उन्हें यहां के घाट और शांत वातावरण काफी पसंद है। विजाग को अपने आध्यात्म केंद्र के लिए भी जाना जाता है।