6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूपी से आए युवकों की तलाशी में मिले पौने दो लाख, पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने की कार्रवाई

फटे-चिथड़े कपड़े में पैदल घूमते देर रात पकड़े गए

less than 1 minute read
Google source verification
 Two lakh police officers searched for youth from UP, action taken by police petrol team

यूपी से आए युवकों की तलाशी में मिले पौने दो लाख, पुलिस पेट्रोलिंग टीम ने की कार्रवाई

बुढ़ार। थाना अंतर्गत शहडोल रोड मारुति नंदन बाईपास तिराहे के पास रात्रि लगभग 3.30 बजे उडऩदस्ता टीम ने दो व्याक्तियों को पैदल आते देख उन्हें रोककर पूंछताछ की तो उनके पास नगद पौने दो लाख के आस-पास बरामद कर पैसे के संबंध में पूछताछ की गयी स्पष्ट जवाब नहीं दे सके उन्हें उडऩ दस्ते टीम ने पकड़कर थाने लाकर जब पूछताछ करना प्रारंभ तो निहाल ने बताया की ग्राम बहगढ़ में लकड़ी खरीदने के लिये यूपी से आये थे। इस संबंध में अनुविभागीय भरत दुवे ने बताया की निर्वाचन को लेकर जगह-जगह चैकिंग पॉइन्ट लगाकर जांच कर रही थी उसी दौरान दो व्यक्तियों को पैदल रात के साढ़े तीन बजे सूमसान इलाके में देखकर जब उनसे संयुक्त दस्ते टीम ने रोककर पूछा की कहा से आ रहे हो तो उन्होने बताया की हम यूपी जिला अंबेडनगर से आये है और ग्राम बहगढ़ लकड़ी लेने जा रहे है इसी दौरान थाना प्रभारी अनिल पटेल और नायब तहसीलदार रॉबिन जैन ने यूपी निवासी निहाल अहमद के झोले की तलाशी ली तो उसमें नगद 1 लाख 69 हजार रुपये मिले रुपये के संबंध में बूछा तो सही नहीं बता सके जिससे रुपये बरामद कर रुपये के संबंध में निहाल से पूछतांछ करना प्रारंभ किया तो रुपये के संबंध में कोई भी दस्तावेज या सही जानकारी मौके पर प्रस्तुत नहीं की। जिस पर उडऩ दस्ते की संयुक्त टीम ने रुपये को जप्त कर जिला पंचायत सीईओ एवं ब्यय अनुरक्षित समिति के अध्यक्ष एसकृष्ण चैतन्य के समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत कर दिया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक कुमार सौरभ, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर उडऩदस्ता की टीम ने की। दबिश के दौरान एसआई बैष्णवी पाण्डेय, , प्रधान आरक्षक नवीन सिंह, आरखक नीरज सिंह, रामनाथ सहित राजस्व एवं पुलिस के उडऩदस्ता सहित पेट्रोलिंग टीम के सहयोग उपस्थित रहे।