11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजपुर गांव में फैला वायरल, डेंगू से महिला की मौत, मृतक की बेटी और पति भी बीमार

कस्बे में बुधवार को डेंगू से एक महिला की मौत हो गई। इन दिनों गांव सहित आसपास के इलाके में वायरल ते•ाी से फैल रहा है। कस्बे के स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रतिदिन ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

2 min read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Sep 11, 2025

कस्बे में बुधवार को डेंगू से एक महिला की मौत हो गई। इन दिनों गांव सहित आसपास के इलाके में वायरल ते•ाी से फैल रहा है। कस्बे के स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रतिदिन ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

कस्बे में बुधवार को डेंगू से एक महिला की मौत हो गई। इन दिनों गांव सहित आसपास के इलाके में वायरल ते•ाी से फैल रहा है। कस्बे के स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रतिदिन ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

राजपुर. कस्बे में बुधवार को डेंगू से एक महिला की मौत हो गई। इन दिनों गांव सहित आसपास के इलाके में वायरल फैल रहा है। कस्बे के स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रतिदिन ओपीडी में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार यहां पर प्रतिदिन 60 से 70 रोगी अस्पताल आ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि डॉक्टर के भरोसे अस्पताल संचालित हो रहा है। साथ ही स्टॉफ में एक असिस्टेंट लैब टेक्निशियन, एक फार्मासिस्ट, दो नर्सिंग ऑफिसर, कंप्यूटर ऑपरेटर सहित कुल 6 लोग हैं। पीएचसी पर सुविधाओं का अभाव है, यहां न ही एम्बुलेंस की सुविधा है, न ही यहां पर जांचें पूरी तरह से हो पा रही हैं।

यह है मामला

मृतक सरोज के पति अनिल मेहता ने बताया कि उसका इलाज केलवाड़ा के निजी अस्पताल मे चल रहा था। जब तबीयत ज्यादा खराब हुई तो 7 सितम्बर को उसकी जांच बारां में करवाई गई। जांच में पता लगा कि सरोज को डेंगू है इसके। बाद 8 सितम्बर को उसे कोटा रेफर कर दिया गया। महिला तीन दिन तक कोटा के निजी अस्पताल में भर्ती रही। 11 सितम्बर शाम 4 बजे महिला की मौत हो गई। मृतका की लडक़ी और पति भी डेंगू से गस्त हैं। ग्रामीण अरविन्द मेहता, चंद्रशेखर गुप्ता, संजय बंसल, मुकेश मेहता, रवि सोनी ने बताया कि गांव में वायरल फैल रहा है। हर-घर में रोगियों की संख्या बढ़ रही है। जांच के लिए ग्रामीणों को समरानियां या केलवाड़ा के अस्पतालों में जाना पड़ रहा है। अस्पताल खुलने का भी समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक है। आपातकालीन स्थिति में मरीज को बाहर ले जाना पड़ता है।

जो मुख्य जांचें होती हैं, वो सीएचसी और हाई सेंटर पर होती है। प्रतिदिन ओपीडी बढ़ कर आ रही है। अगर डेंगू से लोग ज्यादा ग्रसित हो रहे हैं तो जल्द ही सर्वे करवाकर जांच की जाएगी।

डॉ विनोद गुंसारिया, पीएचसी प्रभारी, राजपुर

डेंगू फेल रहा है तो उसकी जांच राजपुर अस्पताल मे ही करवाई जाएगी। ग्रामीणों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। साथ में सर्वे के लिए भी आदेश दिए जाएंगे। यहां पर डॉक्टर व स्टॉफ की संख्या बढ़ाएंगे।

डॉ.ललित मीणा, विधायक किशनगंज

मामला जानकारी मे है। कोटा मे मौत हुई है। कोटा मे डॉक्टर से अभी बात नहीं हो पा रही है। सैकंडरी जांच डेंगू की पुष्टि हुई है। कस्बे में जो अभी क्लिनिक चल रहे हैं उन पर कल ही कार्रवाई की जाएगी।

डॉ अरिफ शेख, बीसीएमओ, शाहबाद