जिले में बालेसर की पंचायत समिति की 38 ग्राम पंचायतों में चुनाव के लिए गुरुवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान दलों की रवानगी की गई। करीब 175 मतदान कर्मचारी 33 सरपंच व 76 वार्ड पंच पदों पर मतदान करवाएंगे। इससे पहले 5 सरपंच व 200 वार्ड पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। अन्य विजय प्रत्याशियों की तरह निर्विरोध प्रत्याशियों को भी मतगणना के बाद प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।