2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खास खबर

Dekhe vidio …… मौसम ने फिर खाया पलटा, छाए बादल, बूंदाबांदी हुई

अलवर. जिले में मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। तेज धूप के बाद बुधवार सुबह जिले में बादल छाए रहे। विभिन्न क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। तेज हवा भी चली। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में विशेष परिवर्तन नहीं होगा। जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री रहा।

Google source verification

खैरथल. कस्बे में फिर मौसम का मिजाज बदलने से ठंड का अहसास हुआ। सुबह करीब साढ़े नौ बजे बादल छा गए। बूंदाबन्दी भी हुई। शाम करीब साढ़़े तीन बजे पुन: मौसम बदला और मध्यम गति की बरसात भी हुई।

हरसौली. कस्बे में शाम को मौसम बदल गया। तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। जिससे किसानों की ङ्क्षचता बढ़ गई। किसानों ने बताया कि सरसों की कटाई कार्य किया जा रहा है। बारिश से फसल में नुकसान हो जाएगा।

बारिश से किसानों को नुकसान
जिले में इस समय सरसों की कटाई जोरों पर है, अगर इस समय बरसात होती है तो सरसों की फसल के लिए विष के समान है। इस समय बरसात के साथ ओले आने की संभावना अधिक होती है। साथ ही बरसात के आने से गेहूं और जौ में नुकसान हो सकता है।