1500 मीटर दूर लाइन फिर भी नहीं मिल रहे कनेक्शन
श्रीशंकर नगर के रहने वाले शिवसिंह राजपुरोहित, बाबूलाल सैनी, कुंदनसिंह, जितेंद्रसिंह, मनफूल राजपुरोहित, आकाश पांड्या, मीना कंवर, कंचन देवी, कलावती सारस्वत, कुशालसिंह, विद्यादेवी, दयालसिंह, गोपालसिंह आदि ने बताया कि कॉलोनी से महज पंद्रह सौ मीटर की दूरी में पेयजल लाइन बिछी हुई है, इसके बावजूद जलदाय विभाग की ओर से पेयजल लाइन नहीं बिछाई जा रही है। जबकि वह कनेक्शन के लिए पैसे देने को भी तैयार हैं। लोगों ने जल्द ही समाधान नहीं होने पर लोगों की ओर से विभाग के खिलाफ आक्रोश प्रदर्शन भी किया जाएगा।