
गणित का हो दैनिक जीवन में उपयोग
चेन्नई. अग्रवाल विद्यालय के गणित विभाग ने वास्तविक जीवन में गणित की उपयोगिता विषय पर पेपर प्रस्तुत किया गया। हिंदू कॉलेज की सेवानिवृत्त प्राचार्या डा. कल्पना इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थी। गणित विभाग के अध्यक्ष डेविड लेविंगस्टन ने स्वागत भाषण दिया। विद्यालय के अध्यक्ष मधुसूदन खेमका और प्रधानाचार्य डॉ. चाल्र्स ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है। किताबों के अलावा भी ज्ञान प्राप्त करने के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहना चाहिए। अध्यक्ष ने कहा कि वास्तविक जीवन में अपने अध्ययन का उपयोग करना आवश्यक है। कोरस्पोंडेंट नरेन्द्र कुमार सिंघला ने दैनिक जीवन में गणित की उपयोगिता के बारे में बातचीत की। प्रधानाचार्य ने पेपर प्रस्तुत कर गणित की उपयोगिता बताई। गणित विभागाध्यक्ष और उनकी टीम ने त्रिकोणमिति को आसानी सीखने का तरीका और उपयोगिता बताई। छात्रों ने गणित विषय पर नाटिका प्रस्तुत की। विद्यालय की प्रबंधन समिति के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे। संयोजिका पद्मावती ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
Published on:
07 Dec 2018 11:56 am
बड़ी खबरें
View Allखास खबर
ट्रेंडिंग
