
माहेश्वरी समाज की महिलाओं ने किया गणगौर का सिंधारा
भिवंडी.
माहेश्वरी महिला समिति भिवंडी की ओर से तीनबत्ती स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में कान्हा की होली, भजन-कीर्तन, गणगौर गीत और नृत्य आदि का रंगारंग कार्यक्रम बुधवार को देर शाम तक खूब धूमधाम से चला। माहेश्वरी महिला समिति की अध्यक्ष सीमा डांगा के मुताबिक़ कान्हा की होली और गणगौर गीतों का कार्यक्रम विगत तीन वर्षों से माहेश्वरी समाज की महिलाओं की ओर से बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जाता है।
इस अवसर पर सरिता बनवारी बागड़ी, भंवरीदेवी मूंदड़ा, रेनू महेश बिड़ला, सरोज अशोक राठी, नीतू दरगड़, शांति मूंदड़ा, प्रभा महावीर झंवर, संगीता नारायण लोहिया, शांति सुशील राठी और सरिता ओमप्रकाश मूंदड़ा सहित माहेश्वरी समाज की करीब दो सौ महिलाएं मौजूद थीं। इसके अलावा इस कार्यक्रम में श्री माहेश्वरी मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अविनाश सिकची, सचिव मोहन राठी, माहेश्वरी युवा मंच अविनाश बाहिती और द्वारिका प्रसाद राठी आदि ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
ठाणे जैन मंदिर के उप मेनेजिंग ट्रस्टी बने रमेश ए.पुनमिया
ठाणे.
श्री ऋषभ देवजी महराज जैन धर्म टेंपल और ज्ञाति ट्रस्ट ठाणे के उप मैनेजिंग ट्रस्टी पद पर रमेश अचलदास पुनमिया की नियुक्ति ट्रस्ट मंडल के अध्यक्ष और पदाधिकारियों के मौजूदगी में हुई। यह पद कई महीनों से रिक्त पड़ा था और इनकी नियुक्ति से जैन समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। इनकी नियुक्ति जैन मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष उत्तमचंद सोलंकी, मैनेजिंग ट्रस्टी उदय परमार, ट्रस्टी वसंत जैन, उत्तमचंद ढेलरिया वोरा, सुकन परमार, सुरेश छाजेड़, नमीचंद जिजावत आदि मिलकर रमेश ए. पुनमिया का तिलक और हार पहनाकर बहुमान किया।
Published on:
04 Apr 2019 10:27 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
