11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

औरतों के लीगल राइट्स की जानकारी देने वाला पोर्टल ‘पिंक लीगल’

यह महिलाओं के लिए भारत का पहला लीगल पोर्टल है जो सरल भाषा में महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में पूरी जानकारी देता है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Mohmad Imran

May 16, 2020

औरतों के लीगल राइट्स की जानकारी देने वाला पोर्टल 'पिंक लीगल'

औरतों के लीगल राइट्स की जानकारी देने वाला पोर्टल 'पिंक लीगल'

भारत में न्यायिक व्यवस्था बहुत जटिल है। महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के बारे में समझाने और जागरूक करने के लिए इस जटिलता को खत्म करना जरूरी है। इसके लिए हैदराबाद की एडवोकेट मानसी चौधरी पिंक लीगल के साथ काम कर रही हैं। यह महिलाओं के लिए भारत का पहला लीगल पोर्टल है जो सरल भाषा में महिलाओं के कानूनी अधिकारों के बारे में पूरी जानकारी देता है। एडवोकेट मानसी चौधरी 2018 में धारा 377 और सबरीमाला मंदिर के मुद्दों पर भी चर्चा में रही थीं। पिंक लीगल भारत का पहला लीगल पोर्टल है, महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों को समझने में मदद करता है वह भी सिर्फ एक क्लिक पर। मानसी चौधरी का कहना है कि पिंक लीगल में महिलाओं से संबंधित कानूनों, बलात्कार और यौन उत्पीडऩ से लेकर, घरेलू हिंसा और दहेज प्रताडऩा, मातृत्व अधिकारों से लेकर संपत्ति की विरासत तक बेहद आसान तरीके से सटीक जानकारी दी गई है।