26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

WORLD WATER DAY : पानी क्यों है इतना अनमोल, ये बातें जानकर आप भी चौंक जाएंगे

-कल के लिए आज से पानी की बर्बादी रोकिए -165 फीसदी दोहन करता है पंजाब, देश में सबसे अधिक-295 में 184 ब्लॉक अति रोहित हैं राजस्थान के

2 min read
Google source verification
People drop by drop in Khandwa

People drop by drop in Khandwa

पानी अनमोल है। ध्यान रखिए पानी का दुनिया में कोई विकल्प नहीं है। इसलिए आज और कल के लिए इसे अभी से बचाना जरूरी है। पानी की बर्बादी मौजूदा ही नहीं आने वाली नस्लों का जीवन भी संकट में डाल सकता है। 1993 में संयुक्त राष्ट्र की ओर से 22 मार्च को विश्व जल दिवस की शुरुआत की गई थी, ताकि दुनिया में पानी के महत्व को लेकर जागरूकता लाई जा सके। संयुक्त राष्ट्र का 2030 तक सबको स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य है। दुनिया में जल के महत्व और इसके संकट को इन बिंदुओं से समझा जा सकता है।

-दुनिया में करीब 78 करोड़ लोग आज भी शुद्ध पेयजल से वंचित हैं। यह संख्या अमरीका की आबादी से दोगुना से भी अधिक है।
-कम विकसित देशों में स्वास्थ्य सुविधाओं का 22 फीसदी हिस्सा दूषित पानी से होने वाली बीमारियों पर खर्च हो जाता है।
-उप सहारा अफ्रीका में हर वर्ष लड़कियों और महिलाओं के 4 हजार करोड़ घंटे पानी जुटाने में ही खर्च हो जाते हैं।
-40 करोड़ स्कूली दिवस हर वर्ष पानी से संबंधित बीमारियों में बर्बाद हो जाते हैं, इनमें 2.72 करोड़ अकेले डायरिया से बर्बाद होते हैं।
-पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मलेरिया और खसरे से ज्यादा मौतें दूषित जल व गंदगी के कारण होने वाली बीमारियों से होती हैं।
-विकासशील देशों में पानी के कारण बर्बाद हुआ समय महिलाओं के लिए खेती उत्पादन को कम कर देता है। यदि सभी को पानी सुरक्षित मिले तो दुनिया की महिलाएं इस समय का सदुपयोग कर 15 करोड़ भूखें लोगों के लिए खाना मुहैया करव सकती हैं।

ऐसे बचाएं जल रूपी अमृत को
1. आवश्यकता से अधिक पानी के उपयोग पर रोक लगाएं।
2. गाड़ी धोने या साफ-सफाई में कम से कम पानी का इस्तेमाल करें।
3. अनावश्यक बहने वाले पानी का रोकिए।
4. नहाने में भी एक बाल्टी से अधिक पानी का इस्तेमाल न करें।
5. कृषि सिंचाई में भी कई बार आवश्यकता से काफी ज्यादा पानी बह जाता है, इसे विवेकपूर्ण ढंग से करें।
6. छत पर रखी टंकी भर जाने का ध्यान रखें, कई बार टंकी भरने के बाद भी पानी बहता रहता है, इसे रोकिए।