5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खास खबर
झाडू अडऩे पर हुआ विवाद -महिला सफाईकर्मी से जायरीन ने की मारपीट
Play video

झाडू अडऩे पर हुआ विवाद -महिला सफाईकर्मी से जायरीन ने की मारपीट

धानमंडी क्षेत्र में शुक्रवार को सडक़ पर सफाई के दौरान झाडू लगने से महिला सफाई कर्मी और जायरीन में विवाद हो गया।
Google source verification

 

अजमेर. धानमंडी क्षेत्र में शुक्रवार को सडक़ पर सफाई के दौरान झाडू लगने से महिला सफाई कर्मी और जायरीन में विवाद हो गया। जायरीन और उसके साथ आई महिलाओं ने महिला सफाईकर्मी के साथ मारपीट करते हुए लहूलुहान कर दिया। विवाद पर सफाईकर्मी के पक्ष में आए समाज विशेष ने नारेबाजी शुरू कर दी। दरगाह थाना पुलिस ने बाजार अतिरिक्त जाप्ता तैनात कर माहौल शांत करवाया। महिला सफाई कर्मी की शिकायत पर जायरीन युवक और उसकी पत्नी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार अपराह्न साढ़े ४ बजे धान मंडी क्षेत्र में नगर निगम की महिला सफाई कर्मी देहली गेट बकरा मंडी निवासी सुशीला पत्नी शिव कुमार वाल्मीकि सफाई कार्य कर रही थी। यहां से गुजर रहे जायरीन मोइन खान पुत्र सदाकत खान के झाड़ू लग गई। झाड़ू लगने पर कथित तौर पर मोइन खान ने महिला सफाईकर्मी को अपशब्द बोल दिए। अपशब्दों से व्यथित महिला सफाईकर्मी सुशीला ने विरोध जताया तो मोइन के साथ मौजूद अन्य लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला सफाईकर्मी के साथ मारपीट पर समाज विशेष के लोग धान मंडी क्षेत्र में जुट गए। विवाद को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक (दरगाह) राहुल वशिष्ठ व थानाप्रभारी दरगाह कैलाशचन्द विश्नोई घटनास्थल पर पहुंच गए। दोनों पक्षों से समजाइश का प्रयास किया। महिला सफाईकर्मी सुशीला की रिपोर्ट पर पुलिस ने मोइन खान, शबाना पत्नी मोइन खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया