30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ Kanpur Test: जानिए श्रेयस अय्यर के पहले कौन है वो पांच महान भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने किया है कानपुर में टेस्ट डेब्यू

भारतीय टीम के ओर से श्रेयस अय्यर ने आज अपना ड्रीम टेस्ट डेब्यू किया है. अय्यर भारत के लिए 303वें खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट में पदार्पण किया है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

saurav Kumar

•

Updated: 25 Nov 2021, 8:18 PM IST

shreyas_iyer_2

श्रेयस अय्यर

India vs New Zealand Kanpur Test Day 1: भारतीय टीम के ओर से श्रेयस अय्यर ने आज अपना ड्रीम टेस्ट डेब्यू किया है. अय्यर भारत के लिए 303वें खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट में पदार्पण किया है. अय्यर को उनके डेब्यू पर खुद सुनील गावस्कर ने टेस्ट कैप सौंपी. फिलहाल अय्यर के लिए यह डेब्यू काफी अच्छा गुजरा है और अय्यर अपने डेब्यू पर पहला अर्धशतक लगाया. फिलहाल अय्यर 75 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने भारत के लिए अपना पहला टेस्ट कानपुर में ही खेला है.

गुंडप्पा विश्वनाथ

गुंडप्पा विश्वनाथ को भारत के महानतम बल्लेबाजों में से एक माना जाता है. गुंडप्पा विश्वनाथ ने भी अपने टेस्ट करियर की शुरूआत कानपुर से ही की थी. उन्होंने साल 1969 में अपना पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था हालांकि वह अपने पहले टेस्ट के पहली पारी में 0 पर आउट हो गए पर वह दूसरी पारी में उन्होंने सबको चौंकाते हुए 137 रन की पारी खेली थी

फारूख इंजीनियर

भारत के भी पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज फारूख इंजीनियर ने भी अपना टेस्ट डेब्यू साल 1961 में इंग्लैंड के खिलाफ कानपुर में ही किया था. अपने पहली पारी में बल्लेबाजी करने उतरे फारूख इंजीनियर ने 33 रन बनाए थे.

दिलीप सरदेसाई

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज दिलीप सरदेसाई ने भी अपना टेस्ट डेब्यू कानपुर में ही किया था. सरदेसाई और फारूख इंजीनियर दोनों ने ही इंग्लैंड के खिलाफ एक ही मैच में डेब्यू किया था. सरदेसाई ने अपनी पहली पारी में 28 रन की पीरी खेली थी. वो इस मैच में हिट विकेट आउट हो गए थे.

भरत अरुण

भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने भी साल 1986 में श्रीलंका के खिलाफ कानपुर में ही टेस्ट डेब्यू किया था. इस मैच में उन्होंने तीन सफलता हासिल की थी. हालांकि उन्होंने भारत के लिए सिर्फ 2 टेस्ट खेल हैं.

प्रज्ञान ओझा

भारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज प्रज्ञान ओझा ने भी अपने टेस्ट डेब्यू कानपुर में ही किया था. प्रज्ञान ओझा ने साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था. इस मैच में उन्होंने कुल 4 विकेट हासिल किया था.