16 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Anand Mahindra ने निभाया पुराना वादा, पैरा ओलंपियन शीतल को गिफ्ट की लग्जरी Scorpio SUV

शीतल देवी का जन्म 10 जनवरी 2007 को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के लोइधर गांव में हुआ था। शीतल देवी शुरुआत से ही फोकोमेलिया से पीड़ित थी। यह एक दुर्लभ जन्मजात विकार है।

2 min read
Google source verification

Para Athlete Sheetal Devi: देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपना वादा निभाते हुए पैरा एथलीट शीतल देवी को कार गिफ्ट की है। उन्होंने इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते 18 वर्षीय तीरंदाज की जमकर तारीफ की है।

उन्होंने कहा, 'मैं शीतल देवी की काबिलियत का हमेशा से प्रशंसक रहा हूं। उनके दृढ़ संकल्प, जूझने की क्षमता और फोकस से मैं प्रभावित हूं। मैंने उनकी मां और बहन से बात की। मुझे यह पता चल गया है कि उन्हें ये गुण उनके परिवार से ही मिले हैं। उन्होंने मुझे एक तीर उपहार में दिया, जो एक तीरंदाज के रूप में उनकी पहचान का प्रतीक था, जो किसी भी सीमा से परे था। सचमुच अमूल्य! मुझे शीतल देवी को स्कॉर्पियो में देखकर गर्व हो रहा है। वह हम सबके लिए प्रेरणा है। उन्हें स्कॉर्पियो में देखकर अच्छा लग रहा है। यह गाड़ी उनके लिए बिलकुल सटीक है, क्योंकि वह नई बुलंदियों को छूने के अपने सफर पर हैं।'

2023 में जाहिर की थी इच्छा

आनंद महिंद्रा ने 2023 में शीतल देवी को कार गिफ्ट करने की इच्छा जाहिर की थी। उस दौरान उन्होंने सोशल साइट्स पर उन्हें कोई भी कार चुनने को कहा था, जिसे शीतल देवी की सहूलियत के मुताबिक कस्टमाइज कराने का भी वादा किया था। ताकि शीतल को ड्राइव करने में किस तरह की दिक्कत नहीं आए। आनंद महिंद्रा ने जब गिफ्ट का ऑफर दिया था, उस वक्त शीतल देवी उम्र 16 वर्ष थी। उस दौरान शीतल ने कहा था कि जब वह 18 वर्ष की हो जाएंगी, तब वे इस गिफ्ट को स्वीकार करेंगी। शीतल देवी ने पिछले वर्ष पेरिस पैरालंपिक 2024 में मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में कांस्य पदक जीता था, तब आनंद महिंद्रा ने फिर से सोशल मीडिया पर ध्यान दिलाते हुए लिखा था कि मैं अपना वादा पूरा करने का इंतजार कर रहा हूं। आखिरकार वह दिन आ ही गया जब वह 18 वर्ष की हो गई और आनंद महिंद्रा ने अपना वादा पूरा किया।

शीतल देवी की उपलब्धियां

शीतल देवी का जन्म 10 जनवरी 2007 को जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के लोइधर गांव में हुआ था। शीतल देवी शुरुआत से ही फोकोमेलिया से पीड़ित थी। यह एक दुर्लभ जन्मजात विकार है। इसकी वजह से शरीर के किसी अंग का विकास नहीं होता है। इसके चलते उनकी भुजाओं का विकास नहीं हो सका है। इन मुश्किल चुनौतियों के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने तीरंदाजी में शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। शीतल देवी ने महज 17 वर्ष की उम्र में पेरिस पैरालंपिक 2024 में मिक्स्ड टीम कंपाउंड इवेंट में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा था।

इसके अलावा चीन के हांगझाऊ में 2022 में हुए एशियन पैरा गेम्स की व्यक्तिगत और मिक्स्ड टीम इवेंट में स्वर्ण और डबल्स में रजत पदक जीता था। 2023 में बैंकॉक में आयोजित एशियन चैंपियनशिप की मिक्स्ड टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में क्रमशः स्वर्ण और रजत पदक जीता था। शीतल देवी ने चेक रिपब्लिक में विश्व तीरंदाजी पैरा चैंपियनशिप 2023 में ओपन महिला कंपाउंड तीरंदाजी स्पर्धा में रजत पदक जीता था।