4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ashes :एडिलेड टेस्ट के तीसरे दिन रुट-मलान का अर्धशतक,ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले दूसरे कप्तान बने जो रुट

एडिलेड में खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड ने मेजबान आस्ट्रेलिया पर जोरदार पलटवार किया है। इंग्लिश टीम के कप्तान जो रूट और डेविड मिलान से इंग्लैंड टीम के फैंस को जिस तरह की बल्लेबाजी की उम्मीद थी वैसा ही देखने को मिला। 2 विकेट महज 17 रन पर गंवा देने के बाद इन दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए डे/नाइट टेस्ट के तीसरे दिन अर्धशतक जड़ा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Paritosh Shahi

•

Updated: 18 Dec 2021, 12:40 PM IST

root_malan.jpg

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। एडिलेड में चल रहे डे-नाईट टेस्ट में उन्होंने डेविड मलान के साथ मिलकर शुरुआती झटके से उबरते हुए तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की । रूट ने अपनी पारी के दौरान एक खास उपलब्धि भी हासिल की। इस कड़ी में उन्होंने भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर और सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।

एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में सचिन तेंदुलकर और सुनील गवास्कर से इंग्लैंड के कप्तान जो रूट आगे निकल गए हैं। पिछले मैच में जो रूट इंग्लैंड के तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले के मामले में माइकल वॉन को पीछे छोड़ा था ,जिन्होंने साल 2002 में 1481 रन बनाए थे। मौजूदा सीरीज के दूसरे मैच में जो रूट ने सुनील गावस्कर द्वारा 1979 में बनाए गए 1555 रन और सचिन तेंदुलकर द्वारा 2010 में बनाए गए 1562 रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने के मामले में इंग्लैंड के कप्तान जो रूट अब पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं।

इंग्लैंड के कप्तान जो रूट के लिए साल 2021 बेहद शानदार रहा है। इस साल खेले 14 टेस्ट मैचों में रुट लगभग 67 की औसत से 1600 से ज्यादा रन बना चुके हैं।इस दौरान उन्होंने छह शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं। भारत के खिलाफ लगाया गया 228 रन उनका इस साल का सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है। बतौर कप्तान 1 साल में सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड अभी ग्रीम स्मिथ के नाम है जिन्होंने साल 2008 में 1656 रन बनाए थे। जो रूट ने इस साल 1601 रन बनाए हैं।बतौर कप्तान एक कैलेंडर ईयर में 1600 से ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में जो रूट दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके पास ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ने का बेहतरीन मौका है।

खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड का स्कोर 48 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन है। डेविड मलान 141 गेंदों में 73 और बेन स्टोक्स 8 गेंदों में 0 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट 62 रन बनाकर कैमरून ग्रीन के शिकार बने।