7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ICC T20 World Cup 2021 BAN vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश पर दर्ज की आसान जीत, 8 विकेट से दी शिकस्त

ऑस्ट्रलिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया. दोनों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. बांग्लादेश द्वारा दिए गए 74 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बड़ी आसानी यह लक्ष्य 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. ल

less than 1 minute read
Google source verification
aaron_finch_and_david_warner

वार्नर और फिंच

ऑस्ट्रलिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हरा दिया. दोनों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. बांग्लादेश द्वारा दिए गए 74 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बड़ी आसानी यह लक्ष्य 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की शुरूआत शानदार रही और उसने पहले विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी कर डाली. ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान एरोन फिंच ने 20 गेंदों में शानदार 40 रन की पारी खेली. 40 के स्कोर पर फिंच तस्कीन की गेंद पर बोल्ड हो गए. फिंच के अलावा वार्नर ने 18 रन बनाए वहीं मिच मार्श ने 16 रन बनाए.

बांग्लादेश की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसके शुरूआती पांच विकेट 35 रन के भीतर आउट हो गए. बांग्लादेश को पहला झटका सिरफ 1 रन के स्कोर पर लगा. लिटन दास स्टार्क का शिकार बने. इसके बाद 6 रन के स्कोर पर सौम्या सरकार को हेजलवुड ने बोल्ड कर टीम को दूसरा झटका दिया. टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबीज रहीम भी सिर्फ 1 रन बनाकर मैक्सवेल के गेंद पर एल्बी डब्ल्यू आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया के लिए इस मैच में तुरुप का इक्का एडम जैम्पा बने उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 19 रन खर्च करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए