CWG 2022 Day 4 Live Updates: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का आयोजन बर्मिंघम के एलेक्जेंडर स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें भारत से 210 एथलीट ने हिस्सा ले रहे हैं। ये खिलाड़ी 15 खेलों में मेडल के लिए चुनौती पेश कर रहें है।
नई दिल्ली
Updated: August 01, 2022 11:03:54 pm
CWG 2022 Day 4 Live Updates
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जुडो में सिल्वर जीतने वाली सुशीला देवी को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा, सुशीला के शानदार प्रदर्शन को देखकर स्तब्ध हूं। सिल्वर मेडल जीतने पर उन्हें बधाई। उन्होंने शानदार स्किल दिखाई। भविष्य के लिए सुशीला को शुभकामनाएं।
Elated by the exceptional performance by Shushila Devi Likmabam. Congratulations to her on winning the Silver medal. She has demonstrated remarkable skill and resilience. Best wishes for her future endeavours. pic.twitter.com/fZ5t49WjKV
— Narendra Modi (@narendramodi) August 1, 2022
जूडो में विजय यादव ने साइप्रस के पेट्रोस क्रिसटोडूलाइड्स को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। आपको बता दें विजय ने पेट्रोस को इपपोन से हराया।
जूडो में सुशीला देवी ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल अपने नाम किया है। ये इस इवेंट में भारत का कुल सातवां पदक है। फाइनल में सुशीला को साउथ अफ्रीका की मिकेला व्हीबोई ने आर्म लॉक के जरिए फंसा लिया और नीचे गिरा दिया। इसके बाद कुछ देर तक सुशीला मैट पर ही लॉक छुड़ाने की कोशिश करती रहीं। ऐसे में रेफरी ने साउथ अफ्रीका की व्हीटबोई को विजेता घोषित कर दिया। इस तरह सुशीला को सिल्वर से ही संतोष करना पड़ा।
हॉकी में भारत का मुकाबला इंग्लैंड के साथ चल रहा है। ग्रुप स्टेज के अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने 3-0 की बढ़त बना ली है। पहला गोल ललित उपाध्याय ने तीसरे मिनट में किया। इसके बाद मंदीप सिंह ने 13वें और 22वें मिनट में दूसरा और तीसरा गोल किया।
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स में महिला वॉल्ट फाइनल में भारत की प्रणति पांचवें स्थान पर रहीं। ऑस्ट्रेलिया की जॉर्जिया गॉडविन ने गोल्ड मेडल जीता है। कनाडा की लॉरी डेनोमी ने सिल्वर पदक जीता। वहीं स्कॉटलैंड के शैनन आर्चर ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
महिला स्क्वैश खिलाड़ी जोशना चिनप्पा सिंगल्स राउंड के क्वार्टर फाइनल में हार गई हैं। उन्हें कनाडा की हॉली नॉटन ने 3-0 से हरा दिया है। पहला गेम हॉली ने 11-9 से जीता था। दूसरे गेम में कनाडा की खिलाड़ी ने चिनप्पा को 11-5 से हरा दिया। तीसरे गेम में हॉली ने चिनप्पा को कड़े मुकाबले में 15-13 से हरा दिया। चिनप्पा इस वजह से सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई।
स्विमिंग में साजन प्रकाश को असफलता हाथ लगी है। वो 100 मीटर बटरफ्लाई में सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाए हैं। उन्होंने 54.36 सेकेंड का समय निकाला और अपनी हीट में 7वें स्थान पर रहे। इस तरह उन्हें 19वां स्थान मिला। टॉप 16 एथलीट ने सेमीफाइनल में जगह बनाई।
बॉक्सिंग में मोहम्मद हसमुद्दीन क्वार्टर फाइनल में पहुंचे गए हैं। पुरुषों के 57 किलोग्राम फेदरवेट वर्ग में मोहम्मद हसमुद्दीन ने बांग्लादेश के मोहम्मद सलीम को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। ये मैच उन्होंने 5-0 से जीता। इस बार एकतरफा जीत उनकी रही।
जुडो में विजय यादव पुरुषों के 60 किलोग्राम भारवर्ग के रेपचेज के पहले मुकाबले में जीत गए हैं। उन्होंने स्कॉटलैंड के डिलन मुनरो को 1-0 से हरा दिया है। इस तरह विजय अब अभी भी ब्रॉन्ज मेडल के रेस में बने हुए हैं। विजय को इससे पहले क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।
जूडो में सुशीला देवी 48 किलोग्राम भारवर्ग फाइनल में में पहुंच गई हैं। उन्होंने कम से कम सिल्वर पदक पक्का कर लिया है। यहां से गोल्ड जीतने की उम्मीदें भी अब उनकी बढ़ गई है। वो कॉमनवेल्थ गेम्स में जूडो में भारत के लिए पदक जीतने वालीं पहली भारतीय महिला हैं।
जूडो में भी अब पदक की उम्मीद बढ़ गई है। सुचिका तरियाल अब ब्रॉन्ड के लिए भिड़ते हुए नजर आएंगी। उन्होंने इससे पहले 57 किलोग्राम भारवर्ग में रेपचेज टाई जीत लिया है। साउथ अफ्रीका की डोना ब्रेटेनबाक को उन्होंने हराया। इसके अलावा सुशीला लिकमाबाम 48 किलोग्राम भारवर्ग में सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। उन्होंने मलावी की हैरियेट बोनफेस को 10-0 से हरा दिया है। विजय सिंह यादव भी पुरुष 60 किलोग्राम भारवर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने विंसले गंगाया को प्री-क्वार्टर फाइनल में हरा दिया है।
अमित पंघाल ने बॉक्सिंग में पदक की उम्मीद बढ़ा दी है। 51 किलोग्राम भारवर्ग में अमित पंघाल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। उन्होंने प्री क्वार्टर फाइनल में वनुआतु के नाम्री बेरी को 5-0 से हरा दिया। ये बहुत ही शानदार और एकतरफा जीत उनकी रही
अजय सिंह ने 81 किलो वर्ग पुरुष वेटलिफ्टिंग में 180 किलो क्लीन एंड जर्क वजन उठाने में असफल, उन्होंने संयुक्त रूप से 319 किलो का वजन उठाकर वेटलिफ्टिंग में चौथे स्थान पर रहे।
अजय सिंह ने 81 किलो वर्ग पुरुष वेटलिफ्टिंग में 172 किलो क्लीन एंड जर्क वजन उठाया।
भारत का लॉन बॉल्स में पदक पक्का , सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 16-13 से हराया। अब भारत का मुकाबला फाइनल में साउथ अफ्रीका से होगा
अजय सिंह 165 किलो वजन उठाकर शुरुआत करेंगे। उन्हें दूसरे स्थान पर रखा गया है और उनके पास वेटलिफ्टिंग में भारत का सातवां पदक जीतने का शानदार मौका है
भारत की सुचिका तारियाल ने जाम्बिया की रीता कबिंडा को हराकर 57 किग्रा जूडो स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया
भारत के जसलीन सिंह ने पुरुष 66 किलो वर्ग में की जीत से शुरुआत, रांउड 16 में जीते
भारत के अजय सिंह ने 81 किलो वर्ग पुरुष वेटलिफ्टिंग के फाइनल में जगह बना ली है। स्नैच राउंड में वह तीसरे स्थान पर रहे, अजय ने 137 किलो वजन उठाया। 8 मिनट बाद, क्लीन एंड जर्क मुकाबला शुरू होगा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला चल रहा है। सातवें राउंड की थ्रो खत्म होने के बाद स्कोर 5-6 है। भारत ने पांचवें राउंड के थ्रो के बाद अच्छी वापसी की है।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला चल रहा है। पहले 2 राउंड में न्यूजीलैंड ने 5-0 की बढ़त बनाई इसके बाद 5 राउंड के बाद भारत ने पहला पॉइंट हासिल किया। अभी स्कोर 6-1 है और भारत न्यूजीलैंड से 5 पॉइंट से पीछे है।
भारत के अजय सिंह ने 81 किलो वर्ग पुरुष वेटलिफ्टिंग के फाइनल में जगह बना ली है, मैच दोपहर 2:00 बजे स्टार्ट होगा।
Day 4️⃣ at CWG @birminghamcg22
— SAI Media (@Media_SAI) August 1, 2022
Take a 👀 at #B2022 events scheduled for 1st August
Catch #TeamIndia🇮🇳 in action on @ddsportschannel & @SonyLIV and don’t forget to send in your #Cheer4India messages below#IndiaTaiyaarHai #India4CWG2022 pic.twitter.com/UDwvKOXJI9
India vs England Hockey (Men’s) (8.30 PM)
Table Tennis (Men’s team SF)
India vs Nigeria (11.30PM)
Badminton (Mixed team SF)
India vs Singapore (10 PM)
Swimming:
Men’s 100m butterfly heat 6 – Sajan Prakash (3.51 pm)
Men’s 50m backstroke final- Srihari Nataraj (1.07 am)
Boxing:
48-51kg round of 16: Amit Panghal (4.45 pm)
54-57 kg round of 16: Hussam Uddin Mohammed (6 pm)
75-80 kg: Ashish Kumar (1 am on Tuesday)
Cycling:
Women’s Keiren first round – Triyasha Paul, Shushikala Agashe,Mayuri Lute (6.32 pm)
Men’s 40km points race qualifying – Naman Kapil, Venkappa Kengalkutti, Dinesh Kumar,Vishvajeet Singh (6.52 pm)
Men’s 1000m time trial finals – Ronaldo Laitonjam, David Beckham (9.37 pm)
Women’s 10km Scratch Race Final: Meenakshi (9:37 pm)
Weightlifting:
Men’s 81kg – Ajay Singh (2 pm)
Women’s 71 Kg – Harjinder Kaur (11 pm)
Judo:
Men’s 66kg Elimination round of 16 – Jasleen Singh Saini (2.30 pm onwards)
Men’s 60kg Elimination round of 16 – Vijay Kumar Yadav (2.30 pm onwards)
Women’s 48kg quarter-finals – Sushila Devi Likabam (2.30 pm)
Women’s 57kg Elimination round of 16 – Suchika Tariyal (2.30 pm onwards)
Squash
Women’s singles plate quarterfinals – Sunayna Sara Kuruvilla (4.30 pm)
Women’s singles quarterfinal – Joshna Chinnapa (6 pm)
Men’s singles quarterfinal – Saurav Ghoshal vs Greg Lobban (6.45 pm)
Lawn Bowls:
Women’s four semifinal: 1 pm.
1) आर्टिस्टिक जिमनास्टिक-
फाइनल, वूमेंस वॉल्ट: प्रणति नायक - शाम 6:40 बजे
2) बैडमिंटन- सेमीफाइनल
मिक्स्ड टीम: भारत बनाम सिंगापुर - रात 10:00 बजे
3) मुक्केबाजी-
राउंड ऑफ 16, पुरुषों का फ्लाईवेट: अमित पंघल बनाम नामरी बेरी (VAN) - शाम 4:45 बजे
राउंड ऑफ 16, पुरुषों का फीदरवेट: मोहम्मद हुसामुद्दीन बनाम मोहम्मद सलीम हुसैन (BAN) - शाम 6:00 बजे
राउंड ऑफ 16, मेन्स लाइट हैवीवेट: आशीष कुमार बनाम ट्रैविस टापटुएटोआ - रात 1:00 बजे
4) हॉकी-
पुरुष पूल बी: भारत बनाम इंग्लैंड - रात 8:30 बजे
5) लॉन बाउल्स-
सेमीफाइनल, वूमेंस फोर्स: भारत बनाम न्यूजीलैंड - दोपहर 1:00 बजे
6) स्क्वैश-
प्लेट क्वार्टरफाइनल, महिला एकल: सुनयना कुरुविला बनाम टीबीडी - शाम 4:30 बजे
क्वार्टरफाइनल, महिला एकल: होली नॉटन (CAN) बनाम जोशना चिनप्पा - शाम 6:00 बजे
क्वार्टरफाइनल, पुरुष एकल: ग्रेग लोबन (एससीओ) बनाम सौरव घोषाल - शाम 6:45 बजे
7) टेबल टेनिस-
सेमीफाइनल, पुरुष टीम: भारत बनाम नाइजीरिया- सत्र रात 9:30 बजे
8) वेटलिफ्टिंग-
फाइनल, पुरुषों का 81 किग्रा: अजय सिंह- दोपहर 2:00 बजे
फाइनल, महिलाओं का 71 किग्रा: हरजिंदर कौर- रात 11:00 बजे
भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा स्वर्ण पदक अचिंता शूली ने दिया है। उन्होंने 73 किलो वर्ग में 313 किलो का कुल वजन उठाते हुए रिकॉर्ड बनाया। जिसमें 143 किलो स्नैच और 170 किलो क्लीन एंड जर्क वजन था। यह राष्ट्रमंडल खेलों में इस वर्ग में एक नया रिकॉर्ड भी बन गया है।
इसके अलावा जिमनास्टिक में योगेश्वर 15वें स्थान पर रहे। तीन बार के विश्व चैंपियन योगेश्वर ने जिम्नास्ट में 74.70 का स्कोर बनाया। जिमनास्टिक में इंग्लैंड के जैक जर्मन ने स्वर्ण पदक जीता।
इसके अलावा साइक्लिंग में भारत के रोनाल्डो सिंह प्री क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार गए हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू ग्लेटजर ने हराया।
इसके अलावा बॉक्सिंग में सागर अहलावत जो पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में डेब्यू कर रहे हैं उन्होंने 92 किलो वर्ग में अगले राउंड में प्रवेश के लिया है। वहीं भारत के सुमित कुंडु भी 75 किलो वर्ग में अगले राउंड 16 से बाहर पहुंचने में कामयाब रहे हैं।
सबसे लोकप्रिय
शानदार खबरें
मल्टीमीडिया
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें