Birmingham CWG 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स के छठे दिन भारत कई मेडल्स पर दावेदारी कर रहा है। जिसमें वुमेन्स शॉट पुट फाइनल, बॉक्सिंग, वुमेन क्रिकेट टी20, लॉन बॉल, स्वैक्श, पैरा टेबल टेनिस के अलावा वेट लिफ्टिंग के तीन मुकाबले होंगे।
नई दिल्ली
Updated: August 04, 2022 10:37:06 pm
CWG 2022
स्क्वैश में भारत के सौरव घोषाल ने कांस्य पदक जीत लिया है। उन्होंने इंग्लैंड के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी 2018 गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट जेम्स विल्सट्रोप को 3-0 से हराया। जीत के बाद सौरव भावुक हो गए और रोने लगे।
वेटलिफ्टिंग में महिलाओं के 87 किलोवर्ग में भारत की पूर्णिमा पांडे छठे स्थान पर रहीं।
स्क्वैश में भारत के सौरव घोषाल कांस्य पदक के मैच में इंग्लैंड के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी जेम्स विल्सट्रोप से भिड़ रहे हैं। सौरव भारत के लिए कांस्य पदक जीतना चाहेंगे।
पुरुष हॉकी में भारतीय टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। भारत ने कनाडा को 8-0 से रौंद दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप-बी में पहले स्थान पर पहुंच गई है। उसके तीन मैचों में सात अंक हैं। भारत ने कनाडा से पहले घाना को हराया था। इंग्लैंड के खिलाफ भी मैच बराबरी पर छूटा था।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का कनाडा से मुकाबला जारी है। पहले हाफ के बाद भारत ने कनाडा पर 4-0 की बढ़त बना ली है।
57 किलो वर्ग पुरुष बॉक्सिंग में भारत के मोहम्मद हुसामुद्दीन ने एक और पदक पक्का कर दिया है। वह सेमीफाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में नामीबिया के खिलाड़ी 4-1 से हराया। बॉक्सिंग में भारतीय टीम में 57 किलो वर्ग में कांस्य पदक पक्का कर लिया है।
स्क्वैश में जोशना चिनप्पा और हरिंदर संधू की जोड़ी ने प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। दोनों ने श्रीलंका के कुरूप और रविन्दु को हराया
महिला बॉक्सिंग में 48 किलो वर्ग में भारत की नीतू सिंह सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपना कांस्य पदक पक्का कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने उत्तरी आयरलैंड की निकोल को हराया
भारतीय महिला हॉकी टीम ने कनाडा को 3-2 से हरा दिया है। इसके साथ ही भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
जूडो के 78 किलोग्राम भार वर्ग में भारत की तुलिका मान ने फाइनल में जगह बना ली है। उन्होनें सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी की खिलाड़ी सिडनी को हराया।
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के तुलिका मान जूडो के फाइनल में पहुंच चुकी हैं। उन्होंने 78 किलो वर्ग में ट्रैसी को हराया। अब सेमीफाइनल में उनका मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाड़ी की खिलाड़ी सिडनी से होगा।
भारत के लवप्रीत सिंह ने 109 किलो वर्ग पुरुष वेटलिफ्टिंग में भारत को कांस्य पदक जीता दिया है। उन्होंने स्नैच में 163 और क्लीन एंड जर्क में 185 किलो वजन उठाया। इसके साथ ही भारत की कॉमनवेल्थ गेम्स में पदकों की संख्या 14 हो गई है, लवप्रीत ने कुल 355 किलो वजन उठाया।
वेटलिफ्टिंग के 109 किग्रा भार वर्ग में भारत के लवप्रीत सिंह अपनी चुनौती पेश कर रहे हैं। स्नैच राउंड में उन्होंने 163 किग्रा भार उठाया था। वहीं, क्लीन एंड जर्क के पहले प्रयास में उन्होंने 185 किग्रा भार उठा लिया है।
स्क्वैश में सुनैना सारा कुरुविला का मुकाबला शुरू हो चुका है। प्लेट फाइनल में उनका सामना गुयाना मैरी फंग के साथ हो रहा है। कुरुविला ने पहला गेम 11-7 के अंतर से जीत लिया है।
कॉमनवेल्थ खेलों में अब तक भारतीय वेटलिफ्टरों का प्रदर्शन अद्भुत रहा है। इस खेल में भारत को अब तक आठ मेडल्स मिल चुके है। ऐसे में आज थोड़ी देर में शुरू होने वाले लवप्रीत के मुकाबले पर नजर रहेगी और उनसे भी एक पदक की उम्मीदें रहेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय बैडमिंटन टीम को बधाई दी है। राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, "राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले भारतीय बैडमिंटन टीम के सदस्यों को बधाई। उन्होंने जो कौशल, टीम वर्क और जुझारूपन दिखाया वह उल्लेखनीय है। मैं सभी खिलाड़ियों की सराहना करती हूं।" प्रधानमंत्री मोदी ने भी बैडमिंटन टीम को बधाई दी और कहा कि उन्हें उनकी उपलब्धि पर गर्व है। मोदी ने ट्वीट किया, "भारत में बैडमिंटन लोकप्रिय खेलों में से एक है। राष्ट्रमंडल खेलों का रजत पदक इस खेल को अधिक लोकप्रिय बनाएगा और इससे भविष्य में अधिक से अधिक लोग इस खेल को अपनाएंगे।"
भारतीय मुक्केबाज रोहित टोकस पुरूषों के 67 किलो वर्ग में घाना के अलफ्रेड कोटे को 5- 0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। रोहित ने सर्वसम्मति से हुए फैसले में अंकों के आधार पर यह जीत दर्ज की। 28 वर्ष के टोकस चोटों के कारण तोक्यो ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप में भाग नहीं ले सके थे। वह पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रहे हैं।
महिला डिस्कस थ्रो में भारत को निराशा हाथ लगी। सीमा पूनिया फाइनल में पांचवें स्थान पर रहीं। उन्होंने छह अटैम्प्ट में से दो अटैम्प्ट फाउल रहे। पहले प्रयास में उन्होंने 52.28 मीटर दूर चक्का फेंका। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 55.92 मीटर दूर चक्का फेंका। तीसरे प्रयास में सीमा ने 52.30 मीटर दूर चक्का फेंका। चौथा और पांचवां प्रयास सीमा का फाउल रहा। छठे और आखिरी प्रयास में सीमा ने 53.81 मीटर दूर चक्का फेंका।
लॉन बॉल्स:
पुरुष एकल-सेक्शन डी- राउंड 2- मृदुल बोर्गोहेन- दोपहर 1 बजेमहिला पेयर्स- सेक्शन बी- राउंड 2- भारत बनाम नियूमेंस फोर- राउंड 2- सेक्शन सी- भारत बनाम कुक आइलैंड्स- शाम 7:30 बजे
वेटलिफ्टिंग:
पुरुष- 109 किग्रा भारवर्ग- फाइनल- लवप्रीत सिंह- दोपहर दो बजेमहिला- 87+ किग्रा भारवर्ग- फाइनल- पूर्निमा पांडे- शाम 6:30 बजेपुरुष- 109 +किग्रा भारवर्ग- गुरदीप सिंह- रात 11 बजे
जूडो:
महिला -78 किग्रा भारवर्ग- क्वॉर्टर फाइनल- तुलिका मान- दोपहर 2:30 बजेपुरुष -100 किग्रा भारवर्ग- राउंड ऑफ 16- दीपक देसवाल- दोपहर 2:30 बजे से
पैरा टेबल टेनिस:
महिला एकल- क्लासेज 6-10- ग्रुप 1- बेबी सहाना रवि- दोपहर 3:10 बजेमहिला एकल- क्लासेज 3-5- ग्रुप डी- सोनलबेन पटेल- दोपहर 3:10 बजे सेमहिला एकल- क्लासेज 3-5- ग्रुप 1- भाविना पटेल- दोपहर 3:10 बजे सेपुरुष एकल- क्लासेज 3-5- ग्रुप डी- राज अरविंदन अल्गार- शाम 4:55 बजे
स्क्वॉश:
मिश्रित युगल- राउंड ऑफ 32 जोशना चिन्नप्पा/हरिंदर पाल सिंह- दोपहर 3:30 बजेपुरुष एकल- कांस्य पदक मैच- सौरव घोषाल- रात 9:30 बजे
हॉकी:
महिला टीम- पुल ए- भारत बनाम कनाडा- दोपहर 3:30 बजेपुरुष टीम- पुल बी- भारत बनाम कनाडा- शाम 6:30 बजे
महिला क्रिकेट टी20:
भारत बनाम बारबाडोस- ग्रुप ए- रात 10:30 बजे
मुक्केबाजी:
महिला- क्वॉर्टर फाइनल- (45-48 किग्रा)- नीतू- शाम 4:45 बजेपुरुष- क्वॉर्टर फाइनल- (54-57 किग्रा)- मोहम्मद हुसामुद्दीन- शाम 5:45 बजेमहिला- क्वॉर्टर फाइनल- (48-50 किग्रा)- निकहत जरीन- रात 11:15 बजेमहिला- क्वॉर्टर फाइनल- (66-70 किग्रा)- लवलीना बोर्गेहेन- रात 12:45 बजेपुरुष- क्वॉर्टर फाइनल- (75-80 किग्रा)- आशीष कुमार- रात 2 बजे
एथलेटिक्स:
पुरुष हाई जंप- फाइनल- तेजस्विन शंकर (क्वॉलीफाई करने पर)- रात 11:30 बजेमहिला शॉट पुट- फाइनल- मनप्रीत कौर- रात 12:35 बजे
तैराकी:
पुरुष- 1500 मीटर फ्रीस्टाइल- फाइनल- अद्वैत पागे और कुशाग्र रावत- रात 11:30 बजे
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें