15 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA WC 2026: मैच खत्म होने के बाद जापानी फैंस ने पूरे स्टेडियम का कूड़ा किया साफ, दुनियाभर में हो रही है तारीफ

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नीदरलैंड्स के खिलाफ रोमांचक मैच के बाद जापानी फैंस ने डलास स्टेडियम (Dallas Stadium) में अपनी अनोखी परंपरा से सबका दिल जीत लिया। जानिए सोशल मीडिया पर क्यों हो रही है इनकी तारीफ।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

Jun 15, 2026

Japan fans clean Dallas stadium, FIFA World Cup 2026 Japan vs Netherlands, Japanese civic sense football,

जापानी फैंस फीफा वर्ल्ड कप के मैदान से कूड़ा कचरा साफ करते हुए (Photo - Screengrab)

FIFA World Cup 2026, Japan fans clean Dallas stadium: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जापान और नीदरलैंड्स के बीच डलास स्टेडियम (Dallas Stadium) में एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। ग्रुप-एफ का यह हाई-वोल्टेज मैच 2-2 की बराबरी पर छूटा। मैदान पर दोनों टीमों ने एक-एक पॉइंट शेयर किया, लेकिन मैच खत्म होने के बाद असली महफिल जापानी फैंस ने लूट ली। उन्होंने स्टेडियम में कुछ ऐसा किया, जिसने पूरी दुनिया के सामने सिविक सेंस की एक मिसाल खड़ी कर दी है।

मैच के बाद स्टेडियम में रुके फैंस

आमतौर पर मैच खत्म होते ही लोग घर जाने की जल्दी में होते हैं, लेकन जापानी फैंस के लिए कहानी अलग थी। फाइनल सीटी बजने के बाद जहां बाकी दर्शक बाहर निकल रहे थे, वहीं जापानी समर्थक बड़े-बड़े नीले रंग के कचरे के बैग लेकर स्टैंड्स में ही रुक गए। उन्होंने एक-एक करके सीटों के बीच बिखरी हुई खाली बोतलें, फूड पैकेट्स और कप समेटना शुरू कर दिया।

खिलाड़ियों और स्टेडियम के सम्मान में किया ये काम

सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ, तो खुद फीफा (FIFA) ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी तारीफ की। फीफा द्वारा शेयर किए गए एक वीडियो में जब एक जापानी फैन से पूछा गया कि वे ऐसा क्यों करते हैं? तो उसने दिल जीतने वाला जवाब दिया।

फैन ने कहा, 'यह हमारा कल्चर है, लेकिन उससे भी ज्यादा यह हर चीज के लिए एक रिस्पेक्ट (सम्मान) है। हम यहां खेलने वाले खिलाड़ियों, बाकी सपोर्टर्स और इस खूबसूरत स्टेडियम का सम्मान करते हैं। हमें इस वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने पर गर्व है, इसलिए हम गंदगी फैलाकर नहीं जाना चाहते।'

1998 से चली आ रही है ये खूबसूरत परंपरा

यह पहली बार नहीं है जब जापान के फैंस ने ऐसा किया हो। इससे पहले 2022 के कतर वर्ल्ड कप में जर्मनी को हारने के बाद भी उन्होंने खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम साफ किया था। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जापान के फैंस की यह अनोखी परंपरा साल 1998 के फ्रांस वर्ल्ड कप से पूरी दुनिया के सामने आई थी। तब से लेकर आज तक जापानी फैंस मैच हारें या जीतें, वे स्टेडियम साफ़ करके ही बाहर निकलते हैं। इंटरनेट पर लोग लिख रहे हैं, 'पूरी दुनिया को जापान से यह सीख लेनी चाहिए।'