31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जानिए टेस्ट क्रिकेट में कौन हैं सबसे ज्यादा बार 10 विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज, लिस्ट में कुंबले भी शामिल

टेस्ट क्रिकेट में दोनों पारियों को मिलाकर जो दस विकेट लेता है उसे हम 10 विकेट हॉल कहते हैं. किसी भी गेंदबाज के लिए 10 विकेट लेना आसान नहीं होता है. पर कुछ ऐसे करिशमाई गेंदबाज हैं जिन्होंने यह कारनामा एक बार के जगह पर कई बार किया है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

saurav Kumar

•

Updated: 27 Nov 2021, 9:21 PM IST

5_most_10_wickets_haul_player

Most 10 Wicket Haul by Bowlers in Test Cricket: टेस्ट क्रिकेट में हर खिलाड़ी का असली आंकलन होता है. इस 5 दिविसीय मैच में बल्लेबाज हो या गेंदबाज उसकी पूरी परीक्षा होती है. टेस्ट क्रिकेट में कामयाब होना इतना आसान नहीं होता है. पर कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो टेस्ट में क्रिकेट में सबसे ज्यादा निखर कर सामने आते हैं और कुछ ऐसा रिकॉर्ड बना देते हैं जिसके लिए उन्हें हमेशा याद किया जाता है. टेस्ट क्रिकेट में दोनों पारियों को मिलाकर जो दस विकेट लेता है उसे हम 10 विकेट हॉल कहते हैं. किसी भी गेंदबाज के लिए 10 विकेट लेना आसान नहीं होता है. पर कुछ ऐसे करिशमाई गेंदबाज हैं जिन्होंने यह कारनामा एक बार के जगह पर कई बार किया है. आज हम आपको 5 ऐसे इंटरनेशनल क्रिकेटर के बारे में बताएंगे जिन्होंने टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट हॉल लिया है.

अनिल कुंबले

भारत के दिग्गज स्पिनर अनुल कुंबले नें अपने 18 साल के करियर में कुल 132 टेस्ट मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 236 पारियों में 619 विकेट चटकाए हैं. वह विश्व के मात्र दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने एक पारी में 10 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने यह कारनामा पाकिस्तान के खिलाफ किया था. इसके अलावा उन्होंने पूरे करियर में 8 बार 10 दस या उससे ज्यादा विकेट लिया है. वह इस पायदान पर पांचवें स्थान पर मौजूद हैं.

रंगना हेराथ

श्रीलंका के पूर्व गेंदबाज रंगना हेराथ ने भी साल 1999 से लेकर 2018 तक कुल 93 टेस्ट मैचों में 170 पारियों में कुल 433 विकेट हासिल किया है. उन्होंने कुल 9 बार 10 विकेट हॉल लिया था. वह इस पायदान चौथे स्थान पर मौजूद हैं.

रिचर्ड हेडली

न्यूजीलैंड के दिग्गज आलराउंडर रिचर्ड हेडली ने कुल 86 टेस्ट मैच में 431 विकेट चटकाए हैं. उन्होंने 17 साल के करियर में 9 बार 10 विकेट हॉल लिया है और वह इस सूची तीसरे स्थान पर हैं.

शेन वार्न

ऑस्ट्रेलिया के महान स्पिन गेंदबाज शेन वार्न ने अपने 145 टेस्ट मैचों में कुल 708 टेस्ट विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने 10 बार 10 विकेट हॉल लिया है.

मुथैया मुरलीधरन

वर्ल्ड के नंबर वन गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन ने अपने 133 टेस्ट मैचों की पारी में कुल 800 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान मुरलीधरन ने 22 बार 10 विकेट हॉल लिया है और वह पहले स्थान पर हैं.