14 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG: ‘मैं सिर्फ सॉरी कह सकता हूं’ टेस्ट कोच पद से हटाए जाने के बाद ब्रेंडन मैकुलम ने क्यों मांगी माफी?

Brendon McCullum: IND vs ENG वनडे सीरीज से ठीक पहले ब्रैंडन मैकुलम को इंग्लैंड के टेस्ट कोच की पोजिशन से हटा दिया गया है। मैकुलम ने फैंस से सॉरी कहा, जानिए क्या है पूरा मामला।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pratiksha Gupta

Jul 14, 2026

Bazball Era Ends, Ben Stokes, ECB, Test Cricket, India vs England

ब्रेंडन मैकुलम

IND vs ENG ODI Series: भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार से शुरू हो रही वनडे सीरीज से ठीक पहले इंग्लैंड की टेस्ट टीम के मेन कोच ब्रेंडन मैकुलम को उनकी पोजिशन से हटा दिया गया है। इस बड़े फैसले के बाद मैकुलम ने मीडिया के सामने आकर इंग्लैंड के फैंस से सॉरी कहा है। न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम वनडे और टी-20 टीम के कोच तो बने रहेंगे, लेकिन साल 2022 से जिस टेस्ट टीम को उन्होंने अपनी स्ट्रैटेजी से पूरी दुनिया में फेमस किया था, उसकी कमान अब उनके हाथों से ले ली गई है। भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच से ठीक पहले मैकुलम ने खुद इस बात को माना और कहा कि अब टीम को आगे बढ़ने के लिए एक नए लीडर और नई सोच की जरूरत है।

'हां, मुझे नौकरी से निकाल दिया गया' - मैकुलम

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने संडे़ को अचानक यह अनाउंसमेंट करके सबको चौंका दिया कि मैकुलम अब टेस्ट टीम के कोच नहीं रहेंगे। इस पर बात करते हुए मैकुलम ने साफ-साफ कहा कि यह डिसीजन उनका नहीं, बल्कि बोर्ड का था। उन्होंने कहा कि हां, बोर्ड ने मुझे बुलाया और इस फैसले की जानकारी दी। मैं इस डिसीजन से थोड़ा निराश जरूर हूं, लेकिन मैं बोर्ड के फैसले का पूरा सम्मान करता हूं। इंटरनेशनल क्रिकेट में रिजल्ट्स मायने रखते हैं और सच यह है कि पिछले कुछ समय में हमारी टीम की परफॉर्मेंस अच्छी नहीं रही। अब टाइम आ गया है कि किसी और को यह मौका दिया जाए।

क्यों बोलना पड़ा फैंस से 'सॉरी'?

मैकुलम ने ये खुद माना है कि वह टीम को उस लेवल पर नहीं ले जा सके जिसकी फैंस को उम्मीद थी। खासकर भारत और ऑस्ट्रेलिया जैसी शानदार टीमों के खिलाफ सीरीज न जीत पाना उनके टाइम की सबसे बड़ी हार रही। उन्होंने बहुत ही इमोशनल होते हुए कहा कि वह इन बड़ी टीमों के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने में पूरी तरह फेल रहे और इसके लिए वह इंग्लैंड के फैंस से सिर्फ 'सॉरी' ही कह सकते हैं।

उन्होंने आगे अपनी बात रखते हुए कहा कि वह खुद उस टेस्ट टीम के गाइड और लीडर थे, इसलिए टीम के खराब परफॉर्मेंस, उसकी स्ट्रैटेजी और हार-जीत की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं की बनती है। क्रिकेट वलर्ड में अपनी जर्नी को याद करते हुए मैकुलम ने कहा कि वह पिछले 20 सालों से इस खेल का हिस्सा रहे हैं और यह बहुत अच्छे से समझते हैं कि जब ग्राउंड पर जैसा सोचते है वैसे रिजल्ट्स नहीं आते, तो टीम में बदलाव करना बहुत जरूरी हो जाता है। उन्होंने इस हार की सारी गलती अपने सिर लेते हुए माना कि उनका और उनकी टीम का परफॉर्मेंस इस लायक नहीं था कि वे अपने पोजिशन पर बने रहते।

बेन स्टोक्स के साथ 'बैजबॉल' एरा का इमोशनल एंड

मैकुलम का जाना इसलिए भी ज्यादा इमोशनल करने वाला है क्योंकि हाल ही में इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने भी टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया था। इन दोनों ने मिलकर ही टेस्ट क्रिकेट में 'बैजबॉल' यानी जबरदस्त बल्लेबाजी के एक शानदार एप्रोच को शुरू किया था।

मैकुलम ने बताया कि टेस्ट कप्तानी छोड़ने वाले बेन स्टोक्स ने उन्हें एक बेहद इमोशनल मैसेज भेजा है। उन्होंने कहा कि स्टोक्सी का मैसेज मेरे दिल को छू गया। हमने एक साथ इस जर्नी की शुरुआत की थी और आज हम दोनों एक साथ ही टेस्ट क्रिकेट से अलग हो रहे हैं। मुझे इस बात का कोई गिल्ट नहीं है।