4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CWG 2022: बजरंग पूनिया ने कुश्ती में रचा इतिहास, भारत को दिलाया सातवां गोल्ड

बजरंग पूनिया ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कुश्ती में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है। इससे पहले भी वो इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। उन्होंने दिग्गज पहलवान को हराकर ये उपलब्धि हासिल की।

less than 1 minute read
Google source verification
Commonwealth Games 2022 Bajrang Punia clinches gold in mens 65kg

बजरंग पूनिया का कमाल

Commonwealth Games 2022: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कुश्ती में भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने गोल्ड मेडल जीत लिया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में ये लगातार उनका दूसरा गोल्ड मेडल हैं। इस बार भी उन्होंने इतिहास रच दिया है। बजरंग ने फ्रीस्टाइल 65 किग्रा वर्ग में कनाडा के लचलान मैकनिल को 9-2 से हरा दिया। आपको बता दें कुश्ती में इस बार भारत का ये पहला गोल्ड मेडल है। इससे पहले अंशु मलिक को फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में सिल्वर मेडल मिला है। उन्हें फाइनल में नाइजीरिया की ओडानायो फोलासाडो ने 3-7 से हराया। ओडानायो ने लगातार तीसरी बार गोल्ड जीता है। खैर भारत के खाते में इस बार एक और गोल्ड जुड़ गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में जाने से पहले बजरंग पूनिया ने गोल्ड का दावा किया था। उन्होंने अपनी बात सच कर दिखाई और एक शानदार उपलब्धि हासिल की।



बजरंग पूनिया ने इससे पहले 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था। वहीं 2014 में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। कुश्ती में इस बार भारत का ये दूसरा मेडल है।

भारत के पदक विजेता

7 गोल्ड: मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टेबल टेनिस पुरुष टीम,सुधीर (पावर लिफ्टिंग), बजरंग पूनिया

8 सिल्वर: संकेत सरगरी, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक

7 ब्रॉन्ज: गुरुराजा पुजारी, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर

यह भी पढ़ें- Commonwealth Games 2022: कुश्ती खेल के नियम, खेलने का तरीका और दांव से जुड़ी जानकारी

Story Loader