12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Commonwealth games 2022: बैडमिंटन के मिक्स्ड डबल्स में आज भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, अश्विनी पोनप्पा और सुमित पर होंगी नज़रें

India vs Pakistan: कॉमनवेल्थ गेम्स में आज बैडमिंटन के मिक्स्ड डबल्स मुक़ाबले में भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे। इस मैच में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व दिग्गज शटलर अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी करेंगे। यह मैच आप शाम 6.30 बजे से सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों और सोनी लिव ऐप पर लाइव देख सकते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
cmmon_idn_vs_pak.jpg

कॉमनवेल्थ गेम्स में आज बैडमिंटन के मिक्स्ड डबल्स मुक़ाबले में भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे।

Commonwealth games 2022 badminton mix doubles Ind vs PAK: कॉमनवेल्थ गेम्स का आगाज हो रहा है। खेलों का महाकुंभ कही जाने वाली इस प्रतियोगिता में आज भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे। बैडमिंटन के मिक्स्ड डबल्स मुक़ाबले में भारतीय खिलाड़ी आज पाकिस्तान को चुनौती देंगे। भारत की तरफ से दिग्गज शटलर अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी एक्शन में दिखेंगे। यह मुक़ाबला शाम 6.30 बजे से एलेक्जेंडर स्टेडियम के एनईसी हाल 5 में खेला जाएगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच बैडमिंटन का मिक्स्ड डबल्स मैच कब होगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुक़ाबला भारतीय समय अनुसार रात 6.30 बजे से होगा।

भारत और पाकिस्तान के बीच बैडमिंटन का मिक्स्ड डबल्स मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुक़ाबला एलेक्जेंडर स्टेडियम के नेशनल एग्जीबिशन सेंटर (NEC) में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें- दुनिया के 5000 से ज्यादा खिलाड़ी 280 इवेंट्स, जानें कॉमनवेल्थ गेम्स-2022 के बारे में सबकुछ

भारत और पाकिस्तान के बीच बैडमिंटन का मिक्स्ड डबल्स मैच कहा और कैसे देख सकते है?
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मुक़ाबला आप सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनलों और सोनी लिव ऐप पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा आप फैन कोड में भी यह मुक़ाबला देख सकते हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच बैडमिंटन का मिक्स्ड डबल्स मैच में कौन खेलेगा?
भारत और पाकिस्तान के बीच इस मुक़ाबले में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व दिग्गज शटलर अश्विनी पोनप्पा और सुमित रेड्डी करेंगे।

यह भी पढ़ें- इन 15 खेलों में हिस्सा लेंगे 215 भारतीय खिलाड़ी, ये है टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

कॉमनवेल्थ गेम्स से जुड़ी अन्य लाइव अपडेट और खेलों के शेड्यूल के लिए आप हमारी वेबसाइट patrika.com के खेल पेज को विजिट कर सकते हैं।