विराट कोहली ने अपने कैरियर में अभी तक कुल 97 टेस्ट मैच खेले हैं। जिसमें भारत को 50 में जीत और 28 में हार मिला ।जबकि 19 मैच ड्रॉ रहा है। एकदिवसीय क्रिकेट में विराट कोहली ने अपने कैरियर में कुल 153 मैच में जीत और 88 में हार का सामना किया है जबकि आठ मैच बिना कोई नतीजे के समाप्त रहा। क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप T20 में विराट कोहली ने बतौर खिलाड़ी कुल 59 मैचों में जीत दर्ज की है ,जबकि 31 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।