16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

FIFA World Cup 2026: लियोनल मेसी-कीलियन एम्बापे ने किए 8-8 गोल, फिर Golden Boot की रेस में अर्जेंटीना के दिग्गज कैसे निकले आगे?

Golden Boot Standings: अर्जेंटीना के फाइनल में पहुंचने के बाद लियोनल मेसी ने गोल्डन बूट की रेस में किलियन एम्बापे को पीछे छोड़ दिया है। दोनों के 8-8 गोल हैं।
2 min read
Google source verification
Lionel Messi celebrating goal

गोल करने के बाद जश्न मनाते हुए मेसी (फोटो- IANS)

Lionel Messi in FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को हराकर फाइनल में जगह बना ली। इस मुकाबले में अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने कोई गोल नहीं किया, लेकिन फिर भी उन्होंने किलियन एम्बापे को गोल्डन बूट की रेस में पीछे छोड़कर पहला स्थान हासिल कर लिया। किलियन एम्बापे और लियोनल मेसी ने अब तक 8-8 गोल किए हैं।

फीफा वर्ल्डकप के पहले सेमीफाइनल में फ्रांस की टीम को स्पेन ने हराया था, जबकि इंग्लैंड को अर्जेंटीना ने हराकर फाइनल में जगह बना ली। फाइनल की रेस से बाहर होने के बावजूद एम्बापे के पास मेसी को पीछे छोड़ने का एक और मौका होगा, जब फ्रांस तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड का सामना करेगा। वहीं लियोनल मेसी अब केवल एक ही मैच खेलेंगे, जहां फाइनल में अर्जेंटीना का सामना स्पेन से होगा।

इंग्लैंड के खिलाफ किए 2 असिस्ट

अब तक मेसी ने 8 गोल करने के साथ 4 असिस्ट भी किए हैं, जबकि एम्बापे ने भी 8 गोल किए हैं, लेकिन उनके नाम सिर्फ 3 असिस्ट हैं। यही वजह है कि मेसी गोल्डन बूट की रेस में एम्बापे से आगे निकल गए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में मेसी भले ही गोल नहीं कर सके, लेकिन उनके दो असिस्ट की बदौलत अर्जेंटीना ने आखिरी सात मिनट में दो गोल दागकर इंग्लैंड को 2-1 से हराया और लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बना ली।

अब पिछले वर्ल्ड कप की तरह इस बार भी किलियन एम्बापे और लियोनल मेसी के बीच गोल्डन बूट की रेस फाइनल तक जारी रहेगी। गोल्डन बूट की रेस में तीसरे स्थान पर नॉर्वे के एर्लिंग हालाड हैं, जिन्होंने 7 गोल किए हैं। चौथे स्थान पर इंग्लैंड के जूड बेलिंघम 6 गोल के साथ मौजूद हैं। इंग्लैंड के ही हैरी केन ने भी 6 गोल किए हैं। फ्रांस के उस्मान डेम्बेले ने 5 गोल और 2 असिस्ट किए हैं, जबकि स्पेन के मिकेल ओयार्ज़ाबेल के नाम 5 गोल हैं। सेनेगल के इस्माइला सार, मेक्सिको के जूलियन क्विनोनेस और ब्राजील के विनीसियस जूनियर ने 4-4 गोल किए हैं।

हालांकि, फाइनल मुकाबले के बाद ही तय होगा कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 का गोल्डन बूट किलियन एम्बापे के नाम रहेगा या लियोनल मेसी के। फाइनल मुकाबला 20 जुलाई (भारतीय समयानुसार 19 जुलाई की रात 12:30 बजे) न्यू जर्सी के न्यूयॉर्क/न्यू जर्सी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं तीसरे स्थान के लिए मुकाबला 19 जुलाई को सुबह 2:30 बजे खेला जाएगा।

गोल्डेन बूट की रेस में कौन सबसे आगे

रैंकखिलाड़ीदेशगोलअसिस्ट
1लियोनल मेसीअर्जेंटीना84
2किलियन एम्बापेफ्रांस83
3एर्लिंग हालांडनॉर्वे70
4जूड बेलिंघमइंग्लैंड61
5हैरी केनइंग्लैंड61
6उस्मान डेम्बेलेफ्रांस52
7मिकेल ओयार्ज़ाबेलस्पेन51
8इस्माइला सारसेनेगल41
9जूलियन क्विनोनेसमेक्सिको41
10विनीसियस जूनियरब्राज़ील41