
नहीं देखा होगा फुटबाॅल के साथ एेसा स्टंट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
कसान। फुटबॉल के महाकुंभ 2018 का सबसे बड़ा उलटफेर हुआ है। विश्व कप में मौजूदा चैंपियन जर्मनी बाहर हो गई है। जर्मनी को बाहर का रास्ता दिखाय है दक्षिण कोरिया ने। कजान एरिना में बुधवार को ग्रुप एफ में दक्षिण कोरिया ने जर्मनी को 2-0 से हराकर लाखों जर्मन प्रेमियों का दिल तोड़ दिया है। बता दें कि दक्षिण कोरिया वर्ल्ड कप से पहले ही बाहर हो गई थी। कोरियाई टीम ने आखिरी पलो में स्टॉपेज टाइम के अंदर दो गोल करके जर्मनी को करारा झटका दे दिया। स्टॉपेज टाइम में कोरिया की तरफ से 90+2 में किम यंग-गोन और 90+6 मिनट में सोन ह्ययूंग-मीन ने गोल किए। विश्व कप से जर्मनी के खेमे में मातम छा गया वहीं दक्षिण कोरियाई टीम की खुशी देखते ही बन रही थी। बता दें कि 80 वर्षों में कभी पहले दौर से चार बार की विश्व विजेता जर्मनी बाहर नहीं हुई थी।
सु्प्रीम कोर्टः मद्रास हाईकोर्ट में ही होगी तमिलनाडु के 18 अयोग्य विधायकों के केस की सुनवाई
चैंपियन पहले भी हो चुके हैं पहले दौर से आउट
वैसे ऐसा पहली बार नहीं है कि जब फुटबॉल के इस सबसे बड़े मेले में इतना बड़ा उलटफेर हुआ हो कि विश्व चैंपियन पहले दौर से ही बाहर हो गई हो। 1998 में फ्रांस विश्व विजेता थी जो 2002 में कोरिया और जापान की मेजबानी में हुए फुटबॉल वर्ल्ड कप में पहले ही दौर में हार गई थी। फ्रांस उस वक्त अपने तीन मैचों में से एक भी मैच नहीं जीत पाई थी। उसका सिर्फ एक अंक था। वहीं 2006 की चैंपियन इटली 2010 में पहले ही राउंड में आउट हो गई थी। ग्रुप एफ में इटली तीन मैचों में से एक में भी जीत नहीं हासिल कर पाई थी। उसने दो मैच ड्रॉ खेले। और अब मौजूदा चैंपियन जर्मनी को साउथ कोरिया ने 2-0 से इस बार के विश्व कप में हराकर इतिहास रच दिया है
Published on:
27 Jun 2018 10:19 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
