8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Hockey World Cup 2023: लगातार दूसरी बार भारत में आयोजित होगा हॉकी वर्ल्ड कप, यहां देखें पूरा शेड्यूल

टूर्नामेंट की शुरुआत 13 जनवरी से होगी, जबकि फाइनल मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में चार पूल बनाए गए हैं, जिसे A, B, C, D में बांटा गया है। भारत पूल D में है, जिसमें भारत के साथ-साथ वेल्स, इंग्लैंड और स्पेन शामिल हैं।

2 min read
Google source verification
hockey.png

hockey world cup 2023 हॉकी वर्ल्ड कप 2023 का आयोजन 13 जनवरी से भारत में किया जाएगा। यह पहली बार है जब पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी किसी देश द्वारा लगातार दो बार की जाएगी। 2018 की मेजबानी भुवनेश्वर में की गई थी, जिसमें बेल्जियम ने नीदरलैंड को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। इस विश्वकप का का फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को खेला जाएगा। इस हॉकी विश्वकप में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 4 पूलों में बांटा गया है। विश्व के दौरान कुल 44 मैच खेल जाएंगे। तो आइए देखते हैं इस टूर्नामेंट का शेड्यूल-

हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के लिए क्या है पूरा शेड्यूल -

13 जनवरी
अर्जेंटीना vs दक्षिण अफ्रीका (भुवनेश्वर) – दोपहर 1:00 बजे
ऑस्ट्रेलिया vs फ्रांस (भुवनेश्वर)- दोपहर 3:00 बजे
इंग्लैंड vs वेल्स (राउरकेला) – शाम 5:00 बजे
भारत vs स्पेन (राउरकेला) – शाम 7:00 बजे

14 जनवरी
न्यूजीलैंड vs चिली (राउरकेला) – दोपहर 1:00 बजे
नीदरलैंड vs मलेशिया (राउरकेला) – दोपहर 3:00 बजे
बेल्जियम vs कोरिया (भुवनेश्वर) – शाम 5:00 बजे
जर्मनी vs जापान (भुवनेश्वर) – शाम 7:00 बजे

15 जनवरी
स्पेन vs वेल्स (राउरकेला) – शाम 5:00 बजे
इंग्लैंड vs भारत (राउरकेला) – शाम 7:00 बजे

16 जनवरी
मलेशिया vs चिली (राउरकेला) – दोपहर 1:00 बजे
न्यूजीलैंड vs नीदरलैंड (राउरकेला) – दोपहर 3:00 बजे
फ्रांस vs दक्षिण अफ्रीका (भुवनेश्वर) – शाम 5:00 बजे
अर्जेंटीना vs ऑस्ट्रेलिया (भुवनेश्वर) – शाम 7:00 बजे

यह भी पढ़ें - शतक जड़ते ही सूर्यकुमार ने बनाए कई रिकॉर्ड, छोटे से करियर में कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

17 जनवरी
कोरिया vs जापान (भुवनेश्वर) – शाम 5:00 बजे
जर्मनी vs बेल्जियम (भुवनेश्वर) – शाम 7:00 बजे

19 जनवरी
मलेशिया vs न्यूजीलैंड (भुवनेश्वर) – दोपहर 1:00 बजे
नीदरलैंड vs चिली (भुवनेश्वर) – दोपहर 3:00 बजे
स्पेन vs इंग्लैंड (भुवनेश्वर) – शाम 5:00 बजे
भारत vs वेल्स (भुवनेश्वर) – शाम 7:00 बजे

20 जनवरी
ऑस्ट्रेलिया vs दक्षिण अफ्रीका (राउरकेला) – दोपहर 1:00 बजे
फ्रांस vs अर्जेंटीना (राउरकेला) – दोपहर 3:00 बजे
बेल्जियम vs जापान (राउरकेला) – शाम 5:00 बजे
कोरिया vs जर्मनी (राउरकेला) – शाम 7:00 बजे

24 जनवरी
पहला क्वार्टरफाइनल: भुवनेश्वर – शाम 4:30 बजे
दूसरा क्वार्टरफाइनल: भुवनेश्वर – शाम 7 बजे

25 जनवरी
तीसरा क्वार्टर-फाइनल: भुवनेश्वर – शाम 4:30 बजे
चौथा क्वार्टर-फाइनल: भुवनेश्वर – शाम 7 बजे

26 जनवरी
प्लेसमेंट मैच (9वें से 16वें स्थान के लिए)

27 जनवरी
पहला सेमी-फाइनल: भुवनेश्वर – शाम 4:30 बजे
दूसरा सेमी-फाइनल: भुवनेश्वर – शाम 7 बजे

29 जनवरी
तीसरे स्थान के लिए मैच – शाम 4:30 बजे
फ़ाइनल मैच – शाम 7 बजे

यह भी पढ़ें - शतक जड़ते ही सूर्यकुमार ने बनाए कई रिकॉर्ड, छोटे से करियर में कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

टूर्नामेंट की शुरुआत 13 जनवरी से होगी, जबकि फाइनल मैच 29 जनवरी को खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में चार पूल बनाए गए हैं, जिसे A, B, C, D में बांटा गया है। भारत पूल D में है, जिसमें भारत के साथ-साथ वेल्स, इंग्लैंड और स्पेन शामिल हैं। टूर्नामेंट का पहला मैच अर्जेंटीना और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। जबकि भारत का पहला मैच स्पेन के साथ राउरकेला के स्टेडियम में होगा।