IND vs NZ 2nd Test Match Live: भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. आज के मैच में खराब पिच के कारण मैच लेट से शुरू हुआ और यह साढ़े 11 बजे खेल का शुरूआत हुआ. इस मैच में कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. कप्तान कोहली के इस फैसले को ओपनर मयंक अग्रवाल ने सही साबित करते हुए 120 रन की शानदार शतकीय पारी खेली. मयंक अभी भी साहा के साथ नाबाद हैं. आज पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 221-4 हुए हैं.