17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेनाल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड से हारा भारत, हॉकी वर्ल्ड कप से हुआ बाहर

भारतीय टीम हॉकी विश्व कप से बाहर हो गई है। इसके साथ ही उसका 1975 के बाद पदक जीतने का सपना भी टूट गया है। टीम इंडिया को क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड ने हरा दिया। निर्धारित 60 मिनट तक मैच 3-3 की बराबरी पर रहा था। उसके बाद न्यूजीलैंड ने पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से जीत हासिल कर ली।

2 min read
Google source verification
hock_nz_ind.png

hockey world cup 2023 न्यूजीलैंड ने एक बड़ा उलटफेर करते हुए भारत को पेनाल्टी शूटआउट हराकर हॉकी वर्ल्ड कप 2023 से बाहर कर दिया है। निर्धारित समय तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं। उसके बाद मुकाबला पेनाल्टी शूटआउट में न्यूजीलैंड ने 5-4 से जीत हासिल की। इस हार के साथ भारतीय टीम का 1975 के बाद पदक जीतने का सपना भी टूट गया है।

क्रॉसओवर मुक़ाबला शुरू होते ही 17वें मिनट में भारत ने पहला गोल दागा। आकाशदीप और शमशेर ने मिलकर न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को छकाया। आखिर में शमशेर के पास पर ललित ने बेहतरीन स्ट्राइक किया और गेंद को सीधे गोलपोस्ट में डाल दिया। 24वें मिनट में भारत ने पेनाल्टी कॉर्नर को भुनाते हुए दूसरा गोल दागा। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर पर शानदार स्ट्रोक लगाया, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने उसे रोक दिए। गोलपोस्ट के करीब खड़े सुखजीत सिंह ने मौके का फायदा उठाया और कोई गलती किए बगैर गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया।

भारत की यह बढ़त चार मिनट बाद ही कम हो गई। न्यूजीलैंड के सैम लेन ने पहला गोल किया। पहले हाफ का खेल खत्म होने तक भारत ने 2-1 से बहदत बनाए रखी। भारत ने हाफटाइम के बाद तीसरे क्वार्टर में अपनी बढ़त को बढ़ाया। 40वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर वरुण कुमार ने बेहतरीन गोल किया। तीसरे क्वार्टर में टीम इंडिया को पेनाल्टी कॉर्नर (38वें, 40वें और 40वें मिनट) मिले। शुरुआती दो पेनाल्टी कॉर्नर पर तो गोल नहीं आ पाया, लेकिन तीसरे पर वरुण ने स्कोर कर दिया। न्यूजीलैंड ने तीन मिनट बाद ही इस अंतर को कम कर दिया। उसके लिए केन रसेल ने 43वें मिनट में गोल कर स्कोर 3-2 कर दिया।

न्यूजीलैंड ने 49वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर दिया। सीन फिंडले ने शानदार गोल कर मैच को रोमांचक मोड़ पर पहुंचा दिया। आखिरी 10 मिनट में दोनों टीम कोई गोल नहीं दाग पाई और मैच पेनाल्टी शूटआउट में चला गया।

भारतीय टीम के दिग्गज गोलकीपर पीआर श्रीजेश और कृष्ण पाठक ने पेनाल्टी शूटआउट में कुल चार बचाव किए। लेकिन इसके बावजूद भारत इस मैच को नहीं जीत पाया और वर्ल्ड कप से बाहर हो गया। पेनल्टी शूटआउट में कुल 9 शूट लिए गए। जिसमें भारत ने चार और न्यूजीलैंड ने 5 गोल दागे।