2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PBKS vs SRH: फैंस की थम गई थीं सांसे, आखिरी गेंद पर सिक्सर लगाकर भी शशांक नहीं दिला पाए पंजाब को जीत

Indian Premier League 2024 का 23वां मुकाबला सांसे रोक देने वाला था, जहां आखिरी ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद ने 29 रन को डिफेंड कर के 2 रन से मैच अपने नाम किया।

2 min read
Google source verification
photo1712688830.jpeg

IPL 2024 , PBKS vs SRH Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 23वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी। पंजाब किंग्स की ओर से क्रीज पर शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा मौजूद थे। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से जयदेव उनादकट को मोर्चे पर लगाया गया और उन्होंने 3 छक्के खाने के बावजूद 29 रन बचा लिए और हैदराबाद को इस सीजन में घर के बार पहली जीत दिला दी। इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 182 रन बनाए थे। 183 रन के जवाब में पंजाब किंग्स की टीम सिर्फ 180 रन बना सकी।

इससे पहले चंडीगढ़ के मुल्लंपुर स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए। हालांकि नितीश रेड्डी ने मोर्चा संभाला लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी का साथ नहीं मिला। वह 37 गेंदों में 5 छक्के और 4 चौकों की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवरों में अब्दुल समद ने 12 गेंदों में 25 और शहबाज अहमद ने 7 गेंदों में 14 रन की पारी खेली तो जयदेव उनादकट ने आखिरी गेंद पर 6 लगाकर टीम को 182 तक पहुंचाया।

183 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब रही और 5वें ओवर में 20 रन के स्कोर तक 3 विकेट गंवा दिया, जिसमें कप्तान शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो और प्रभसिमरन सिंह के विकेट शामिल थे। इसके बाद सैम करन और सिकंदर रजा ने विकेटों के पतझड़ को रोका लेकिन ये दोनों भी 100 के भीतर पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्रीज पर आए शशांक और जितेश शर्मा ने पंजाब की उम्मीदों को जिंदा किया।

जितेश शर्मा भी 11 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद आशुतोष शर्मा ने शशांक का साथ दिया और टीम को आखिरी ओवर तक मैच में बनाए रखा। आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए 29 रन की जरूरत थी। आशुतोष शर्मा ने पहली गेंद पर सिक्स जड़ दिया। इसके बाद लगातार दो गेंद वाइड रही। दूसरी गेंद भी सीमारेखा के ऊपर से चली गई। अब बची हुई 4 गेंदों में पंजाब को 15 रन की जरूरत थी। आशुतोश ने लगातार दो डबल लिए। दो गेंद में 10 रन की जरूरत थी, तब आशुतोश का कैच छूटा। आखिरी गेंद पर शशांक ने भी गेंद को हवाई यात्रा कराई लेकिन टीम 2 रन से दूर रह गई और पंजाब मुकाबला हार गई।

Story Loader