3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL Retention: केएल राहुल के पंजाब किंग्स छोड़ने के बाद यह खिलाड़ी कर सकता है टीम की कप्तानी

आईपीएल के अगले सीजन में पंबाज किंग्स के मौजूदा कप्तान केएल राहुल टीम का साथ छोड़ सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पंजाब को नए कप्तान के रूप में मयंक अग्रवाल का साथ मिल सकता है.
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

saurav Kumar

•

Updated: 30 Nov 2021, 7:21 PM IST

mayank_agrawal.jpg

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के अगले सत्र यानि साल 2022 में आठ की जगह 10 टीमें खेलते हुए नजर आएंगी. आईपीएल के अगले सीजन के लिए सभी आठ टीमों ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI ) को भेज दी है. आज रात तक रिटेन किए गए सभी खिलाड़ियों की लिस्ट की घोषणा बोर्ड द्वारी की जा सकती है. आईपीएल के अगले सीजन में पंबाज किंग्स के मौजूदा कप्तान केएल राहुल टीम का साथ छोड़ सकते हैं. ऐसे में पंजाब टीम को नया कप्तान मिल सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पंजाब को नए कप्तान के रूप में मयंक अग्रवाल का साथ मिल सकता है. मयंक पंजाब के लिए ही खेलते हैं और वह पंजाब किंग्स टीम के महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं. पिछले दो सीजन से टीम की कप्तानी का कार्यभार केएल राहुल संभाल रहे थे पर टीम ने इन दो सीजन में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी और प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी थी. इसे देखते हुए ही टीम इस बार राहुल को टीम से रिलीज कर मयंक को कप्तानी का जिम्मेवारी सौंप सकती है.

राहुल कर सकते हैं लखनऊ की कप्तानी

कई रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि केएल राहुल ने खुद पंजाब किंग्स (PBKS) से नाता तोड़ दिया है. उनके नीलामी में वापस जाने की संभावना कम है क्योंकि आईपीएल की दो नई टीमें उनकी सेवाएं लेने का लक्ष्य रखेंगी.RPSG ग्रुप की लखनऊ टीम ने राहुल को 20 करोड़ रुपये की पेशकश की है. भारत के इस स्टार बैट्समैन को पंजाब किंग्स में 11 करोड़ रुपये का वेतन दिया जाता था. इस हिसाब से उन्हें लखनऊ ने 9 करोड़ रुपये का फायदा मिल सकता है. इसके अलावा राहुल इस टीम के कप्तान भी बन सकते हैं.