27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Khelo India Youth Games 2021: पंचकूला में खेलों के महाकुंभ का आगाज कल, 8000 से ज्यादा एथलीट दिखाएंगे दमखम

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का शुभारंभ कल हरियाणा के पंचकूला में होगा। इसकी सफल आयोजन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की भव्य शुरुआत होगी।

2 min read
Google source verification
khelo_india.jpg

Khelo India Youth Games 2021: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का शुभारंभ कल हरियाणा के पंचकूला में होगा। इसकी सफल आयोजन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की भव्य शुरुआत होगी। इस इवेंट में देश भर से 8000 से अधिक एथलीट अपनी दमखम का प्रदर्शन करेंगे। शनिवार को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि होंगे। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

हरियाणा सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने अपने ट्वीट करते हुए बताया कि कि खेलों में नंबर-1 हरियाणा अब Khelo India Youth Games 2021 के चौथे सीजन की मेजबानी करने जा रहा है। 7 मई को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 की भव्य शुरुआत होगी। जिसमें लॉन्चिंग सेरेमनी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि होंगे। खेलों का महासंग्राम कहे जाने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में 8,000 से अधिक एथलीट्स भाग लेंगे।

यह भी पढ़ेंः खेलो इंडिया में भाग लेंगे देश के टॉप 8 विश्वविद्यालय, कोटा विवि की 12 सदस्यीय कबड्डी टीम बंगलुरु रवाना

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भी कार्यक्रम में रहेंगे मौजूद

इसके अलावा लाखों दर्शक इन खेलों के गवाह बनेंगे। खेलो को लेकर हरियाणा ने पूरी तैयारी कर ली है। लॉंचिंग के दिन भव्य आयोजन के साथ ही शानदार खेल इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया गया है। बताया गया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2021 में विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय खेल, युवा मामले और सूचना एवं प्रसारण अनुराग ठाकुर शिरकत करेंगे। हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद्र और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की मौजूदगी में खेलों का महाकुंभ शुरू होगा।

कोरोना के कारण दो बार टला आयोजन, यहां होगा प्रसारण

बता दें कि कोरोना के कारण खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन पहले दो बार टाला गया था। अब इसके आयोजन की पूरी तैयारी कर ली गई है। खास बात यह है कि इस बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2021 का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और डिजनी+ हॉटस्टार पर होगा। स्टार स्पोर्ट्स ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी है। स्टार स्पोर्ट्स ने ट्वीट किया था कि यदि आप देश की युवा प्रतिभाओं को अपनी काबिलियत साबित करते हुए देखना चाहते हैं, तो आप यहां पर उन्हें देख सकते हैं. खेलो इंडिया यूथ गेम्स फिर से वापस आ गया है।

यह भी पढ़ेंः राष्ट्रीय अखाड़े में गांव की बेटी ने दी पटकनी, अब एशियाड की ओर बढ़ाया कदम