13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

LLC 2024: शिखर धवन कब खेलेंगे अपना अगला मैच, जानें वेन्यू से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक की पूरी डिटेल्स

LLC 2024, Southern Super Stars vs Gujarat Greats Live Steaming: साउदर्न सुपर स्टार्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने वाले शिखर धवन 26 सितंबर को जोधपुर के बरखतुल्लाह खान स्टेडियम में फिर से उतरेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
Shikhar Dhawan

LLC 2024, Shikhar Dhawan T20 Upcoming Match: सोमवार को शिखर धवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के अलावा किसी अन्य क्रिकेट लीग में पहला अर्धशतक जामाया। साउदर्न सुपर स्टार्स के खिलाफ धवन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन चतुरंगा डी सिल्वा ने ने उनकी पारी पर पानी फेर दिया और किफायती गेंदबाजी कर साउदर्न सुपरस्टार्स को लेजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में पहली जीत दिला दी। इस तरह लीजेंड्स लीग क्रिकेट में जीत से साथ आगाज करने वाली गुजरात ग्रेट्स को 26 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि शिखर धवन की बैटिंग ने उनके फैंस का दिल जीत दिलाय और वे फिर से उनकी पारी देखने के लिए बेकरार हैं। गुजरात की टीम अपना अगला मुकाबला 26 सितंबर को साउदर्न स्टार्स के खिलाफ ही खेलेगी। इस मैच को भारत में लाइव देखा जा सकता है।

LLC 2024 में साउदर्न बनाम गुजरात का मैच कहां खेला जाएगा?

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में साउदर्न सुपर स्टार्स और गुजरात ग्रेट्स के बीच दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच जोधपुर के बरखतुल्लाह खान स्टेडियम में खेला जाएगा।

LLC 2024 में साउदर्न बनाम गुजरात का मैच कब खेला जाएगा?

लीजेंड्स लीग क्रिकेट 2024 में साउदर्न सुपर स्टार्स और गुजरात ग्रेट्स के बीच लीग का छठा मुकाबला 26 सितंबर को भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

LLC 2024 में साउदर्न बनाम गुजरात का मैच कहां लाइव देख पाएंगे?

साउदर्न सुपर स्टार्स और गुजरात ग्रेट्स के बीच के मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क्स और हॉटस्टार पर लाइव देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: ट्रोल करने वालों की मनु भाकर ने कर दी बोलती बंद, कहा, ‘यह मेरी खूबसूरत…