
Dhoni winning six
World Cup 2011 memories: आज से ठीक 2 दिन पहले का दिन ही वह दिन था, जब साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी ने वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में श्रीलंकाई फास्ट बॉलर कुलशेखरा की गेंद पर सिक्स लगाकर भारत को विश्व विजयी बनाया था| वह गेंद जहां लैंड हुई थी, वहीं पर धोनी का भव्य स्मारक बनाया जाएगा। इस एक छक्के से पूरे देश की यादें जुड़ी हुई है। हर कोई इस पल को याद करके गौरवान्वित महसूस करता है। इसी क्रम में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने फैसला लिया है कि जब 8 अप्रैल को धोनी वानखेड़े में खेलने उतरेंगे तब वहां उन्हें सम्मानित किया जाएगा। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि जिस खिलाड़ी ने इतने बड़े देश को ना जाने कितनी बार अकेले दम पर मुस्कुराने की वजह दी हो। जिसकी कप्तानी में भारत दो बार विश्व विजेता बना हो। उनके सम्मान में यहां मेमोरियल बनाना हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी।
धोनी मंजूरी देंगे तो होगा शिलान्यास : अधिकारी
MCA के प्रेसिडेंट अमोल काले का कहना है कि अगर धोनी की मंजूरी मिलती है तो हम 8 अप्रैल को होने वाले मैच से पहले विनिंग सिक्स मेमोरियल का शिलान्यास उनसे करवाना चाहेंगे। इसके बाद विश्वकप विजय स्मारक के उद्घाटन के बाद एसोसिएशन उन्हें सम्मानित भी करेगा। काले का कहना है जहां पर धोनी ने सिक्स लगाया था, वहाँ पर मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा भव्य वहां विनिंग सिक्स मेमोरियल बनवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें : आध्यात्मिक हुए विराट कोहली, नए टैटू में दिखी इसकी झलक
धोनी से पहले भी खिलाड़ी हो चुके हैं सम्मानित
यह पहला मौका नहीं है जब किसी खिलाड़ी को उसके द्वारा मारे गए वीनिंग सिक्स के कारण सम्मानित किया जा रहा है। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ग्रांट इलियट को यह सम्मान मिल चूका है| 2015 में हुए वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मारे गए छक्के के कारण, जहां पर गेंद लैंड हुई थी, वहां पर एलियट के सम्मेमान में मोरियल बनवाया गया था। ताकि भविष्य में जब भी कोई क्रिकेट प्रेमी यहां आए तो उस ऐतिहासिक छक्के के बारे में जान सके।
यह भी पढ़ें : IPL 2023 : बीस वर्षीय इस बल्लेबाज के डर से कांपे मोहम्मद सिराज
Updated on:
04 Apr 2023 01:13 pm
Published on:
04 Apr 2023 01:08 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
