
Mohammad Siraj in IPL 2023
Mohammad Siraj bowled longest over of IPL history : रविवार को हुए दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने भले ही सर्वाधिक बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक बड़ी जीत दर्ज की हो, लेकिन जब मुंबई इंडियंस बल्लेबाजी कर रही थी तब एक ऐसा भी वक्त आया जब आरसीबी के कप्तान फाफ डू प्लेसिस और आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज से परेशान हो गए थे। इनिंग की शुरुआत में सिराज ने अपने सटीक लाइन लेंथ से मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को खूब छकाया, पहले ओवर में सिराज ने महज 2 रन दिए और अगले ओवर में सिर्फ 1 रन देकर विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन को पवेलियन भेजा। अपने पहले स्पेल में सिराज ने 3 ओवर में महज 5 रन देकर एक विकेट निकाला था। ऐसे में प्लेसिस ने सोचा कि सिराज का 1 ओवर बचा लिया जाए ताकि अंत के ओवरों में काम आए।
तिलक वर्मा के सामने हताश नजर आए सिराज
एक तरफ मुंबई इंडियंस के सभी धाकड़ बल्लेबाज आउट होते जा रहे थे, एक समय ऐसा लग रहा था की मुंबई इंडियंस 125 के आंकड़े को भी पार नहीं कर पाएगी| लेकिन बाएं हाथ के 20 वर्षीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आरसीबी के घातक गेंदबाजी का मुंहतोड़ जवाब देते हुए 1 छोर से तेज गति से रन बनाना जारी रखा।
बात 19वें ओवर की है जब फाफ डु प्लेसिस ने मोहम्मद सिराज को फिर से गेंदबाजी अटैक पर लगाया| प्लेसिस और कोहली को उम्मीद थी कि सिराज ने पावर प्ले में जैसे बल्लेबाजों को छकाया था, ठीक वैसा ही प्रदर्शन 19वें ओवर में भी दोहराएंगे| लेकिन तिलक वर्मा ने कुछ और हीं सोच रखा था| वह सिराज को बिल्कुल भी छोड़ने के मूड में नहीं थे।
19वें ओवर में जब तिलक वर्मा स्ट्राइक पर थे तब एक के बाद एक सिराज वाइड गेंद फेंकने लगे, 3 सही गेंद फेंकने से पहले ही सिराज चार वाइड गेंद फेंक चुके थे और फिर पांचवी गेंद से पहले उन्होंने एक और वाइट डाली जिसके चलते इस पूरे ओवर में कुल 16 रन आए।
यह भी पढ़ें : IPL 2023 : कोहली और डुप्लेसिस का तूफानी अर्धशतक, बैंगलोर ने मुंबई 8 विकेट से हराया
अनचाहा रिकॉर्ड किया अपने नाम
सिराज द्वारा फेंका गया मैच का 19वां ओवर अब तक के आईपीएल इतिहास का सबसे लंबा ओवर बन गया है। इससे पहले 10 गेंद के ओवर फेंकने का रिकॉर्ड पूर्व क्रिकेटर मुनाफ पटेल का था, जब उन्होंने आरसीबी के खिलाफ साल 2012 में 10 गेंदों में अपना ओवर पूरा किया। लेकिन कल इस रिकॉर्ड को सिराज ने तोड़ा जिसका पूरा श्रेय हैदराबाद के तरफ से खेलने वाले तिलक वर्मा के विस्फोटक बल्लेबाजी को जाता है।
इन्होंने कल अकेले दमपर मुंबई इंडियंस की टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। अपने 84 रन की पारी में तिलक वर्मा ने 46 गेंदों का सामना किया जिसमें 9 चौके और 4 छक्के लगाए और उनका स्ट्राइक रेट लगभग 183 रहा।
यह भी पढ़ें : IPL 2023 : राजस्थान रॉयल्स ने हैदराबाद को 72 रन से हराया
Updated on:
3 Apr 2023, 5:16 PM IST
Published on:
3 Apr 2023, 4:21 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.