1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CWG 2026: फिर गोल्ड से चूके नीरज चोपड़ा, लेकिन मेंस जेवलिन थ्रो में भारत को मिला डबल मेडल

Commonwealth Games 2026 javelin final: CWG 2026 में मेंस जेवलिन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। पाकिस्तान के अरशद नदीम टॉप 8 में भी जगह नहीं बना पाए और सिर्फ 77.41 मीटर का बेस्ट थ्रो किया।
2 min read
Google source verification
Neeraj Chopra silver CWG 2026

नीरज चोपड़ा (फोटो- IANS)

India At CWG 2026: ट्रैंक एंड फील्ड पर जब भी भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा उतरते हैं, तो उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद होती है लेकिन शुक्रवार की रात एक बार फिर उनके हाथ से गोल्ड फिसल गया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में शुक्रवार को देर रात मेंस जेवलिन थ्रो इवेंट में भारत को दो मेडल मिले। श्रीलंका के रुमेश थरंगा पथिराज ने 89.75 मीटर के थ्रो के साथ गोल्ड मेडल हासिल किया, तो स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने 85.83 मीटर का थ्रो किया और वह दूसरे स्थान पर रहे। भारत के ही यशवीर सिंह ने 85.41 मीटर का थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

अरशद नदीम का नहीं चला जादू

पाकिस्तान के अरशद नदीम पेरिस ओलंपिक वाला जादू बिखेर नहीं पाए और वह 77.41 मीटर थ्रो के साथ अंतिम 8 में भी जगह नहीं बना सके और 9वें स्थान पर रहे। दो बार के वर्ल्ड चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने 83.88 मीटर का थ्रो किया और चौथे स्थान पर रहे। ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने अपने पहले प्रयास में 80.97 मीटर की दूरी तय की। इसके बाद दूसरे प्रयास में उन्होंने 85.83 मीटर का थ्रो करते हुए सीजन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (SB) किया। तीसरे और चौथे प्रयास में नीरज ने क्रमशः 81.29 मीटर और 80.73 मीटर की दूरी तय की।

वहीं, यशवीर सिंह के लिए अंतिम प्रयास गेम-चेंजर साबित हुआ। उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में 78.55 मीटर और तीसरे प्रयास में 81.33 मीटर का थ्रो किया। पांचवें प्रयास में 76.95 मीटर के बाद, उन्होंने अपने छठे व अंतिम प्रयास में 85.41 मीटर का थ्रो फेंका, जो उनका पर्सनल बेस्ट (PB) भी रहा और इसी थ्रो ने उन्हें ब्रॉन्ज मेडल दिलाया।

रोहित यादव नहीं बना पाए पोडियम पर जगह

भारत के तीसरे प्रतिभागी रोहित यादव 81.56 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सातवें स्थान पर रहे। उन्होंने पहले प्रयास में 77.50 मीटर, दूसरे में 81.56 मीटर, चौथे में 73.70 मीटर और छठे प्रयास में 79.55 मीटर की दूरी हासिल की।

इन दो मेडलों के साथ राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के कुल मेडलों की संख्या 23 हो गई है, जिसमें 5 गोल्ड, 12 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। भारत ने अब तक एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स में कुल 11 मेडल, जूडो में 2 गोल्ड सहित 3 मेडल, वेटलिफ्टिंग में 8 मेडल और पैरा पावरलिफ्टिंग में 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

भारतीय टीम मेडल टैली में फिलहाल 10वें स्थान पर बनी हुई है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया कुल 128 मेडलों (55 गोल्ड, 30 सिल्वर, 43 ब्रॉन्ज) के साथ शीर्ष पर काबिज है। इंग्लैंड 80 मेडलों के साथ दूसरे और कनाडा 53 मेडलों के साथ तीसरे स्थान पर मौजूद है।

बड़ी खबरें

View All

खेल

ट्रेंडिंग

Commonwealth Games 2026