
Lionel Messi
Networth of Lionel Messi: दुनिया के जानेमन जाने-माने दिग्गज स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी (Lionel Messi) आज 35 वर्ष के हो गए हैं। वह दुनिया के कुछ चुनिंदा फेमस फुटबॉलरों में से एक हैं। दुनिया भर में मेसी की फैन फॉलोइंग कमाल की है, फुटबॉल के मैदान पर उनके फैंस मेसी को देखने के लिए लालायित रहते हैं। इसके अलावा वह दुनिया के कुछ मशहूर एथलीट में से भी एक हैं। आज ही के दिन लियोनेल मेसी का जन्म 1987 को अर्जेंटीना के रोसारियो में हुआ था। इस आर्टिकल में जानिए आखिर कितनी संपत्ति के मालिक हैं लियोनल मेसी
इतनी संपत्ति के मालिक है Lionel Messi
मीडिया खबरों के अनुसार लियोनेल मेसी लगभग 600 मिलियन डॉलर के मालिक हैं। जिसमें करीब 75 मिलियन डॉलर एक मैच की फीस होती है। इसके अलावा फुटबॉल कॉन्ट्रेक्ट, एंडोर्समेंट और निवेश से भी उन्हें लागभग 50 मिलियन प्रतिवर्ष की आय हो जाती है। बार्सिलोना के दिग्गज फुटबॉलर की हाइट 5.6 इंच है और वह फोर्ब्स मैगजीन में सबसे अमीर 100 एथलीट में भी शामिल है।
यह भी पढ़ें - 3 खिलाड़ी जो Ireland के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर World Cup का टिकट कटा सकते हैं
Lionel Messi के बारें में कुछ रोचक बातें
कहते हैं दुनिया के मशहूर फुटबॉलर ने मात्र 4 साल की उम्र में ही फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था, शुरू में उनके पिता उन्हें ट्रेनिंग देते थे। वैसे अर्जेंटीना में जन्मे मेसी का रिश्ता यूरोप से भी काफी ज्यादा है उनके दादा-दादी केटोलानिया मूल के थे। जबकि पिता इटालियन है और मां लेबनानी है। बताते हैं कि मेसी अपने परिवार के काफी ज्यादा नजदीक हैं जिसकी वजह से उन्होंने अपनी मां और बेटे के टैटू की छवि अपने शरीर पर भी गुदवा रखी है। इसके अलावा वह कुत्ते पालने के भी बहुत शौकीन हैं, लियोनेल मेसी के पास तीन पालतू कुत्ते हैं। वैसे वह बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के लिए खेलते हैं। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में उनके नाम 162 मैचों में रिकॉर्ड 86 गोल हैं।
Updated on:
24 Jun 2022 12:15 pm
Published on:
24 Jun 2022 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
T20 वर्ल्ड कप
