30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICC T20WC 2021 AFG vs PAK: 19वां ओवर और चार छक्के के साथ पाकिस्तान की पूरी हुई जीत की हैट्रिक

टी20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान का मुकाबला अफगानिस्तान के साथ हुआ. दोनों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. पाकिस्तान ने यह मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

saurav Kumar

•

Updated: 29 Oct 2021, 11:23 PM IST

babar_azam

बाबर आजम

टी20 वर्ल्ड कप में आज पाकिस्तान का मुकाबला अफगानिस्तान के साथ हुआ. दोनों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. पाकिस्तान ने यह मुकाबला 5 विकेट से अपने नाम किया. पाकिस्तान के ओऱ से कप्तान बाबर आजम ने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उन्होंने अपना पहला विकेट मात्र 12 रन के स्कोर पर रिजवान के रूप में खो दिया. रिजवान को मुजीब ने अपना शिकार बनाया. इस विकेट के बाद फखर जमान और कप्तान बाबार आजम ने पारी को संभाला और टीम का स्कोर 70 के पार ले गए. इसके बाद 30 रन के स्कोर पर बल्लेबाज फखर जमान अफगानी कप्तान मोहम्मद नबी का शिकार बने. फखर के आउट होने के बाद हफीज 10 रन के स्कोर पर राशिद खान का शिकार बने. हफीज के बाद कप्तान बाबर ने अर्धशतक लगाया और 51 रन के स्कोर पर राशिद खान ने उन्हें बोल्ड किया. मैच अंत में काफी रोमांचक मोड़ पर आ गया. और मैच के 19वें ओवर में पाकिस्तान के बल्लेबाज आसिफ अली ने एक ओवर चार छक्कर जड़ टीम को जीत दिला दी.

अफगानिस्तान की है यह पहली हार

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान (Afghanistan) की टीम की शुरूआत ठीक नहीं रही और उन्होंने सिर्फ 7 रन के स्कोर पर जजई का विकेट खो दिया. जजई इमाद वसीम का शिकार बने. इसके बाद वेस्टइंडीज को मात्र 6 रन बाद 13 के स्कोर पर एक और बड़ा झटका लगा और ओपनर मोहम्मद शहजाद 8 रन के स्कोर पर शाहिन अफरीदी का शिकार बने. इसके बाद निरंतर अंतराल पर अफगानिस्तान के विकेट गिरते रहें और 10 रन के स्कोर पर गुरबाज को हसन अली ने अपना पहलना शिकार बनाया. गुरबाज के बाद बल्लेबाजी करने आए असगर अफगान 10 रन के स्कोर पर हारिस राउफ ने आउट हो किया. अफगानिस्तान की ओर से नबी ने धमाकेदार 32 गेंदो पर 35 रन की पारी खेली. नबी के अलावा बल्लेबाज गुबदीन ने 25 गेंदों पर 35 रन की पारी खेली और अपनी टीम का स्कोर 147 तक पहुंचाने में कामयाब रहें. नबी और गुलबदीन के अलावा नजीबुल्लाह ने पाकिस्तान के खिलाफ 35 रन की पारी खेली.