भारतीय महिला टीम 28 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 5.45 प्रितस्पर्धा करेगी। पहले एलिमिनेटर में चाइनीज ताइपेई का सामना यूनाइटेड स्टेट्स से होगा। दूसरा एलिमिनेटर में फ्रांस बनाम नीदरलैंड्स, तीसरे एलिमिनेटर में इंडोनेसिया बनाम मलेशिया और चौथे एलिमिनेटर में ग्रेट ब्रिटेन और जर्मनी आमने सामने होंगी। एलिमिनेटर जीतने वाली टीमें भारत, कोरिया, मैक्सिको और चीन से क्वार्टरफाइनल में मुकाबला होगा। चारों क्वार्टर फाइनल जीतने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो कि ब्रॉन्ज मेडल डिसाइडर भी होगा।