3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PKL 8: जयपुर पिंक पैंथर्स के सामने पटना पाइरेट्स ने टेके घुटने, Points Table में हुआ उलटफेर

जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम ने PKL के 8वें सीजन के 53वें मैच में पटना पाइरेट्स की टीम को 38-28 से करारी शिकस्त दे दी है। जयपुर पिंक पैंथर्स को मिली इस जीत के साथ ही Points Table में उलटफेर हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 14 Jan 2022, 9:28 PM IST

pkl_points_table_jaipur_pink_panthers_four_patna_pirates_top.jpg

PKL 8

PKL Points Table: प्रो कबड्डी लीग का रोमांच अपने चरम पर है। PKL के 8वें सीजन में अब तक आधे से ज्यादा मैच खेले जा चुके हैं और सभी टीमें अपने बाकी बचे सभी मुकाबलों को जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पर खत्म करने के लिए पूरा जोर लगाते हुए नजर आ रही हैं। इस बीच जयपुर पिंक पैंथर्स और पटना पाइरेट्स के बीच हुए प्रो कबड्डी लीग के 53वें मैच की वजह से अंक तालिका के समीकरण पूरी तरह से बदल चुके हैं। अंक तालिका में पिछड़ती जयपुर की टीम इस जीत के साथ ही सातवें नंबर से सीधे चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

जयपुर पिंक पैंथर्स की टीम की यह 9 मैचों में पांचवी जीत है। इस जीत के साथ ही जयपुर पिंक पैंथर्स की प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने की उम्मीदें अभी भी जिंदा हैं। अगर जयपुर की टीम अपने बाकी बचे मुकाबलों को जीतती है तो फिर वह आसानी से प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। वहीं दूसरी तरफ पटना पाइरेट्स की टीम को भले ही जयपुर पिंक पैंथर्स से हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन उसकी स्थिति अभी भी काफी मजबूत है।

पटना पाइरेट्स की टीम की यह 9 मैचों में सिर्फ दूसरी हार है। जिसके चलते वह अभी भी 34 अंक के साथ पहले स्थान पर काबिज है। वहीं दूसरे नंबर पर बैंगलुरु बुल्स की टीम है। 9 मैचों में 6 जीत के साथ बुल्स के 33 अंक है। तीसरे नंबर पर 32 अंकों के साथ दंबग दिल्ली की टीम वहीं चौथे नंबर पर 28 अंकों के साथ जयपुर पिंक पैंथर की टीम है।
यह भी पढ़ें: PKL 8 में अपने प्रदर्शन से खुश नहीं हैं डिफेंडर सुमित


वहीं अगर मैच की बात करें तो जयपुर पिंक पैंथर्स ने पटना पाइरेट्स को 38-28 से हराया था। जयपुर की तरफ से अर्जुन देशवाल और दीपक हूडा ने शानदार खेल खेलते हुए टीम की जीत में अहम योगदान दिया। इसके अलावा दीपक हूडा ने भी सुपर 10 लगाया और मैच में 10 पॉइंट हासिल किए थे।