1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PKL 8 में अपने प्रदर्शन से खुश नहीं हैं डिफेंडर सुमित, बताई यूपी योद्धा की कमजोरी

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) के सीजन 8 में यूपी योद्धा के डिफेंडर सुमित ने अच्छा प्रदर्शन किया है।हालांकि, इसके बावजूद वह अपने प्रदर्शन से तनिक भी खुश नहीं है। डिफेंडर सुमित ने बताया है कि उनकी टीम कहां पर कमजोर खेल रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhat sharma

•

Updated: 12 Jan 2022, 11:59 AM IST

pkl_8_up_yoddha_defender_sumit_on_pro_kabaddi_league.jpg

Pro Kabaddi League

प्रो कबड्डी लीग (Pro Kabaddi League) अपने रोमांचक दौर में पहुंच चुका है। PKL 8 में एक बार फिर से यूपी योद्धा के डिफेंडर सुमित ने अपनी परपफॉर्मेंस से सभी का ध्यान खींचा है। प्रो कबड्डी लीग के सातवें सीजन में न्यू यंग प्लेयर का अवॉर्ड जीतने वाले डिफेंडर सुमित हालांकि सीजन 8 में अब तक किए गए अपने प्रदर्शन से खुश नहीं हैं। सुमित को लगता है कि जितना भरोसा उनकी टीम ने उनपर जताया है वो अब तक उसपर पूरी तरह से खरे नहीं उतर पा रहे हैं।

डिफेंडर सुमित ने एक जाने माने वेब पोर्टल के साथ बातचीत की और कई सवालों का खुलकर जवाब दिया। सुमित से जब पूछा गया कि PKL 8 में अबतक के अपने प्रदर्शन को वह किस तरह से देखते हैं तो इस सवाल के जवाब में सुमित ने कहा, 'मेरा प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। प्रैक्टिस जारी है आने वाले मैचों में टीम के साथ ही मैं भी अच्छा करने की कोशिश करूंगा। मैं अपने प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं हूं। हमारा डिफेंस थोड़ा कमजोर खेल रहा था। मेरे ऊपर कोई दबाव नहीं है। आने वाले मैचों में हमारी टीम की बिल्कुल खुलकर खेलने की कोशिश रहेगी।'

ये भी पढ़ें: सागर धनखड़ को मौत के घाट उतारने से पहले सुशील कुमार ने कुत्तों पर चलाई थी गोली, वजह आई सामने

वहीं इसी बातचीत के दौरान डिफेंडर सुमित से यूपी योद्धा की टीम में परदीप नरवाल के बारे में भी सवाल किया गया। उनसे पूछा गया कि परदीप नरवाल जैसे बड़े रेडर के खिलाफ प्रैक्टिस करते हुए आपकी क्या कोशिश रहती है? जिसके जवाब में सुमित ने कहा, 'प्रैक्टिस के दौरान हम यह नहीं देखते कि कौन बड़ा खिलाड़ी है। हमारी कोशिश सिर्फ अपना खेल सुधारने पर रहती है। वो अपनी पूरी कोशिश करते हैं और मैं अपनी।'

सुमित के PKL 8 के प्रदर्शन की बात करें तो इस सीजन में 8 मैचों में वह 22 पॉइंट्स हासिल कर चुके हैं। इसके साथ ही दो बार उन्होंने हाई 5 भी लगाया है। बता दें कि कल खेले गए पहले मुकाबले में पटना पाइरेट्स की टीम ने यू मुम्बा को 43-23 से वहीं दूसरे मैच में गुजरात जाइंट्स ने तेलुगु टाइटन्स को 40-22 से करारी शिकस्त दी। पटना पाइरेट्स ने अंकतालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।