Pro Kabaddi 2024: प्रो कबड्डी लीग 2024 का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में तीन बार की चैंपियन पटना पाईरेट्स और हरियाणा स्टीलर्स आमने सामने होंगी। दोनों टीमों ने इस सीजन दमदार फॉर्म दिखाया और बड़े खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में साबित किया है कि कबड्डी का खेल स्टार खिलाड़ियों से नहीं बल्कि बेस्ट पंगेबाजों के दम पर जीता जाता है। हालांकि इस मुकाबले से पहले मेलबर्न में क्रिकेट की दुनिया के दो दिग्गज खिलाड़ी आमने सामने हुए और उनके बीच एक मुकाबला भी हुआ।