3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

World Athletics U20 Championships: भारत की बेटी शैली सिंह ने लंबी कूद में जीता रजत पदक

भारत की बेटी शैली सिंह ने रजत पदक जीतकर वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप में भारत को तीसरा पदक दिलाया।

less than 1 minute read
Google source verification
shaili_singh_2.jpg

भारत की शैली सिंह ने अपने निजी सर्वश्रेष्ठ 6.48 मीटर में सुधार करते हुए वर्ल्ड एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप के अंतिम दिन महिला लंबी कूद फाइनल में 6.59 मीटर का जम्प कर रजत पदक जीता। 17 वर्षीय शैली ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन वह स्वर्ण नहीं जीत सकीं और उन्हें रजत से संतोष करना पड़ा। शैली को पूर्व जम्पर बॉबी जॉर्ज और उनकी पत्नी अंजू बॉबी जॉर्ज कोचिंग देते हैं।

स्वीडन की माजा ने जीता स्वर्ण पदक
शैली ने तीसरे प्रयास में 6.59 मीटर का जम्प कर बढ़त ली, लेकिन स्वीडन की माजा असकाग ने चौथे प्रयास में 6.60 मीटर का जम्प किया और स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। तीसरे प्रयास के बाद शैली के अगले दो प्रयास फाउल रहे और वह छठे तथा फाइनल जम्प में 6.37 मीटर का जम्प ही कर सकीं। माजा ने इसके साथ ही चैंपियनशिप में महिला ट्रिपल जम्प में भी स्वर्ण पदक जीता।

यह खबर भी पढ़ें:—टोक्यो ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली भालाफेंक खिलाड़ी मारिया ने 8 महीने के बच्चे के लिए नीलाम किया अपना मेडल

शैली ने भारत को दिलाया तीसरा पदक
शैली के रजत पदक जीतने के साथ ही भारत ने इस चैंपियनशिप में अपना तीसरा पदक जीता। उनसे पहले अमित खत्री ने रजत और चार गुणा 400 मिक्सड रिले टीम ने कांस्य पदक जीता था।

6.34 मीटर का जंप लगाकर बनाई फाइनल में जगह
भारत की शैली सिंह ने ग्रुप बी में पहले प्रयास में 6.34 मीटर का जम्प किया जो फाइनल में पहुंचने के लिए ऑटोमेटिक क्वालीफिकेशन मार्क 6.35 मीटर से 0.01 मीटर कम था। दूसरे प्रयास में वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकीं और उन्होंने 5.98 मीटर का जम्प किया, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने अपना अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 6.40 मीटर का जम्प किया और क्वालीफिकेशन मार्क को पार कर लिया।

Story Loader