
Sports News: छत्तीसगढ़ की 16 सदस्यीय योग टीम में रायपुर के 15 खिलाड़ी चयनित
राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में दिखाएंगे प्रतिभा
रायपुर. राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का शुक्रवार को आयोजन किया गया, जिसमें रायपुर समेत 5 संभाग के अंडर-14 और 16 आयु वर्ग के 80 स्कूली बालक-बालिका खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मायाराम सुरजन शा. कन्या उमा. विद्यालय में आयोजित किए गए राज्य स्पर्धा में रायपुर संभाग के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया और बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग व सरगुजा संभाग के खिलाडिय़ों को पछाड़ते हुए छत्तीसगढ़ की टीम में सर्वाधिक खिलाडिय़ों ने जगह बनाने की कामयाबी हासिल की। राज्य स्पर्धा में आधार पर चयनित 16 सदस्यीय प्रदेश की टीम में 15 रायपुर के खिलाडिय़ों ने जगह बनाई। वहीं, टीम में दुर्ग के एक खिलाड़ी का नाम शामिल है। स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को योग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा और लोक शिक्षण संचालनालय के सहायक संचालक (खेल) अनिल मिश्रा ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा विभाग के क्रीड़ा अधिकारी आईपी वर्मा, संजय शुक्ला समेत बड़ी संख्या में पीटीआई व खिलाड़ी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय स्पर्धा में उतरेगी प्रदेश की टीम
राज्य स्पर्धा के आधार पर चयनित प्रदेश की 16 सदस्यीय दोनों वर्गों की टीम अब 18 से 20 जून तक भोपाल में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय योग ओलंपियाड में हिस्सा लेगी।
छत्तीसगढ़ की योग टीम
बालक अंडर-16: रवि शर्मा, प्रमोद शिवंकर, तेजस पाध्ये, मेघराज। बालिका टीम: दुर्गावती राजभर, नंदिनी निर्मलकर, जिया साकरे, खिलेश्वरी वर्मा।
बालक अंडर-14 वर्ग: मो. आसिफ अली, समर्थ पाध्ये, गीतेश्वर निर्मलकर, लव कुमार राहंगडाले। बालिका टीम: प्रियंका बांघे, पायल निर्मलकर, रीना बढ़ाई, खिलेश्वरी साहू।
Published on:
04 Jun 2023 01:30 am
बड़ी खबरें
View Allखेल
ट्रेंडिंग
